बॉलीवुड

गर्मी और लॉकडाउन से परेशान हुए सुनील लहरी, रामायण के लक्ष्मण ने फोटो शेयर कर कही ये बात

सुनील लहरी ने अपनी फिल्म फिर आए बरसात से एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वो अनुराधा पौडवाल के साथ एक फौवारें के पास खड़े नजर आ रहे हैं.

गर्मी और लॉकडाउन से परेशान हुए सुनील लहरी, रामायण के लक्ष्मण ने फोटो शेयर कर कही ये बात
सुनील लहरी (Image Credit: Instagram)

टीवी शो रामायण (Ramayan) की वापसी ने इससे जुड़े किरदारों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. शो लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) की तो मानो सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग देखने को मिल रही है. तो वहीं ये एक्टर भी अपने फैंस के साथ दिल खोलकर बातें करता है. सुनील लहरी रामायण के दिनों से जुड़े किस्से और कहानियां भी सभी से शेयर कर रहें हैं. ऐसे में अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते गर्मी और लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद जताई है.

दरअसल सुनील लहरी ने अपनी फिल्म फिर आए बरसात से एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वो अनुराधा पौडवाल के साथ एक फौवारें के पास खड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने लिखा कि हम इस गर्मी के मौसम में क्या ये उम्मीद नहीं करते की इस तरह का वाटर फाउंटेन हो और एन्जॉय कर सके. जैसा मैंने और अनुराधा ने फिल्म फिर आए बरसात में किया. काश ये लॉकडाउन जल्दी खत्म हो.

आपको बता दे कि रामायण ने टीवी पर वापसी के साथ ही टीआरपी के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए. जब तक ये शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो रहा था इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).