कोरोना का कहर जारी: मध्य प्रदेश के इंदौर में 31 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित
देश में कोविड-19 का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते ही देश में लॉकडाउन को तीसरी दफा बढाकर 17 मई किया गया है. कोरोना वायरस आम जनता के बाद अब डॉक्टर, पुलिस कर्मियों और सेना के जवानों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इंदौर में 31 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.