पीएम मोदी कल बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में आयोजित समारोह में होंगे शामिल, सुबह होगा संबोधन
देश में कोविड-19 का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है. कोरोना वायरस के मद्देनजर ही देश में लॉकडाउन को तीसरी बार बढ़ाया गया है जो 17 मई तक चलने वाला है. कोरोना से जंग में केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्य सरकारें काम कर रही हैं. इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि गुरूवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होने जा रहा है. यह संबोधन सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच होगा.
- Read in
- English
नई दिल्ली. देश में कोविड-19 (COVID-19) का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर ही देश में लॉकडाउन को तीसरी बार बढ़ाया गया है जो 17 मई तक चलने वाला है. कोरोना से जंग में केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्य सरकारें काम कर रही हैं. इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि गुरूवार को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होने जा रहा है. यह संबोधन सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच होगा.
ज्ञात हो कि देश में जारी लॉकडाउन 3.0 के बाद यह पीएम मोदी का पहला संबोधन होगा. जिसके कारण सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी लॉकडाउन से जुड़ी बातें आम जनता के सामने रख सकते हैं. कल ही इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन एक वर्चुअल प्रार्थना का आयोजन किया हुआ है. इस दौरान विश्व भर के बौद्ध संघ के प्रमुख इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं. सबसे अहम बात यह है इसका आयोजन कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देने के लिए उद्देश्य से हो रहा है. यह भी पढ़े-NAM सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- कोरोना महामारी के बीच कुछ लोग आतंकवाद का वायरस फैलाने में व्यस्त
ANI का ट्वीट-
Prime Minister Narendra Modi shall be delivering the keynote address in the morning. The event is being organised in honour of the victims and the frontline warriors of #COVID19: Prime Minister's Office #BuddhaPurnima https://t.co/crX1Ypk42U
— ANI (@ANI) May 6, 2020
उल्लेखनीय है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित प्रार्थना समारोह को लाइव दिखाया जाने वाला है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 49,391 पहुंच गई है. देश में फिलहाल कोरोना के 33514 एक्टिव केस हैं. जबकि 14 हजार 182 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

