टीवी

बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग की अस्पताल में 2 घंटे तक चली सर्जरी, कांच के टेबल से गिरकर हो गए थे जख्मी

बेहद 2 के अभिनेता शिविन नारंग को रविवार श्याम को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. शिविन अपने घर ही एक ग्लास टेबल पर गिरने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. शिविन के बाएं हाथ में चोट लग गई.इस चौकानेवाली खबर के बाद टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है

बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग की अस्पताल में 2 घंटे तक चली सर्जरी, कांच के टेबल से गिरकर हो गए थे जख्मी
शिविन नारंग (Photo Credits: Instagram)

'बेहद 2' के अभिनेता शिविन नारंग (Shivin Narang) को रविवार शाम को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. शिविन अपने घर के ही एक ग्लास टेबल पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शिविन के बाएं हाथ में चोट लग गई. इस खबर के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. उनके दोस्त और फैंस उनकी तबियत के बारे जानकारी के लिए उत्सुक हैं. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. उनके स्वास्थ में सुधारना है. .

शिविन के फैंस के लिए खुशखबर यह है कि शिविन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज दिया गया है. शिविन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, "सब ठीक हैं." यह भी पढ़े: बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में हुए भर्ती, घर में रखे कांच की टेबल पर गिरने से आई गंभीर चोट

शिविन गलती से अपने घर में रखे ग्लास के टेबल पर गिर गए थे जिसकी वजह से उनके बाएं हाथ में चोट लग गई और काफी खून निकलने लगा जिसके बाद शिविन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शिविन ने अपने चाहनेवालों से कहा, "मेरे सभी दोस्त, मेरी फैमिली मैं घर आया हु. धन्यवाद, आपकी सभी प्रार्थनाएँ और आशीर्वाद का. दुर्भाग्यवश घर पर एक दुर्घटना के साथ खुद को बुरी तरह से घायल कर लिया, जिसकी वजह से मैंने सर्जरी करवाई थी."

शिविन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्स को शुक्रिया कहा है. बता दें कि बेहद 2 के सेट पर उनका हाथ घायल हो गया था. अपनी को-स्टार जेनिफर विंगेट को बचाते वक्त पांच महीने पहले उनके बाएं हाथ की हेयरलाइन फ्रेक्चर हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).