रेलवे के बाद अब एयर इंडिया 19 मई से स्पेशल डोमेस्टिक फ्लाइट्स करेगी शुरू, लॉकडाउन में फंसे लोगों को पहुंचाएगी घर- रिपोर्ट
देशभर में लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं. जिन्हें अब निकालने के सरकार ने पहले रेल सेवा शुरू कर दी. अब खबर यह भी है कि जल्दी ही लोग अपने घर विमान से भी जा सकेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई से 2 जून के बीच एयर इंडिया स्पेशल डोमेस्टिक फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है. इसमें सबसे अधिक फ्लाईट जिन राज्यों के लिए होगी उनके नाम दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू है. जिसमें राजधानी दिल्ली के 173 फ्लाईट उसके बाद मुंबई के लिए कुल 40 फ्लाईट, हैदराबाद के लिए 25 और आखिरी में 12 फ्लाइटें कोच्ची के लिए होंगी. जिनके माध्यम से लॉकडाउन में फंसे यात्री अब अपने घरों की तरफ लौट पाएंगे. अभी इसके लिए विमानन कंपनियों की क्या गाइडलाइन होंगी वो सामने नहीं आई है.