श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने 16वें जन्मदिन पर की थी इतने लाख रुपए के मेकअप की खरीदारी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की तरह उनकी बेटी पलक (Palak) भी काफी फेमस हैं. वैसे तो पलक ने कोई शो और फिल्म नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. ऐसे में अब श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. श्वेता के मुताबिक पलक ने अपने 16वें जन्मदिन पर एक लाख 80 हजार रुपए के मेकअप की शॉपिंग की थी.
श्वेता ने बताया कि जब पलक 16 की हुई तब मेरे पेट में रेयांश था. उस वक़्त मैं चाहती थी कि एक और लड़की हो लेकिन पलक ने अपने 16वें जन्मदिन पर 1 लाख 80 हजार की शॉपिंग की थी. जिसे देखने के बाद मैंने परिवार को बताया कि मुझे इस बार लड़का चाहिए. मैं इतना खर्च नहीं कर सकती. मुझे दूसरी बेटी चाहिए.
आपको बता कि श्वेता तिवारी फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में से एक रही हैं. टीवी शो कसौटी जिंदगी से उनकी पॉपुलारिटी में जबरदस्त इजाफा. इतना ही नहीं श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 का हिस्सा बनी थी. शो में बतौर कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी इस शो को जीतकर बाहर निकली थी.
तो वहीं पलक तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी हॉट पोस्ट लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

