बॉलीवुड

सपना चौधरी को पछाड़ने आ गई हैं हरयाणवी डांसर सुनीता बेबी, 1 करोड़ लोगों ने देखा इनका Video 

हरयाणवी डांसर का जब जिक्र होता है तो सबसे पहले लोगों की जुबां पर सपना चौधरी का नाम आता है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनसे ये खिताब छीनने के लिए जल्द ही एक नई डांसर सामने आ गई हैं.

सपना चौधरी को पछाड़ने आ गई हैं हरयाणवी डांसर सुनीता बेबी, 1 करोड़ लोगों ने देखा इनका Video 
सुनीता बेबी और सपना चौधरी (Photo Credits: Youtube)

हरयाणवी डांसर का जब जिक्र होता है तो सबसे पहले लोगों की जुबां पर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम आता है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनसे ये खिताब छीनने के लिए जल्द ही एक नई डांसर सामने आ गई हैं. सुनीता बेबी (Sunita Baby) के नाम से मशहूर ये डांसर भी हरयाना से हैं और इन दिनों लाइव स्टेज शोज की दुनिया में धूम मचा रही हैं. सपना की तरह ही सलवार सूट पहनी हुईं सुनीता स्टेज पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन कर कर रही हैं.

इंटरनेट पर सपना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज पर 'किडनैप हो जावेगी' (Kidnap Ho Javegi) सॉन्ग पर नाचती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को यूट्यूब पर 1 करोड़ 23 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने हरयाणवी डांसर सपना चौधरी को दी टक्कर, सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का काजल’ पर किया हॉट डांस

स्टेज पर वो अपनी जानदार डांस परफॉर्मेंस से आग लगा रही हैं. साथ ही स्टेज पर उनकी एनर्जी भी कमाल की है और यही वजह ही कि वो इन दिनों इंटरनेट पर लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस की दुनिया में तहलका मचा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).