बॉलीवुड

पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया रियेक्ट

पीएम ने कहा कि कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा.

पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया रियेक्ट
सितारों ने की पीएम की तारीफ़ (Photo Credits: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने 12 मई को एक बार देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस बार 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. इसके साथ ही उम्मीद जताई कि ये पैकेज देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देगा. पीएम मोदी ने कहा, देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा. 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को,आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा.

पीएम के इस ऐलान के बाद बॉलीवुड के भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ़ की और उनके कदम को सराहनीय बताया. शाहिद कपूर, अर्जुन रामपाल और अनुपम खेर सहित कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

शाहिद कपूर 

अनुपम खेर 

अर्जुन रामपाल 

परेश रावल 

रणवीर शौरी 

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के इस मुसीबत की घड़ी में धैर्य रखने को कहा. इसके साथ ही लाऊडाउन आगे बढेगा या नहीं जनता के इस सवाल पर भी पीएम ने कहा कि कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4 पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा.

(इनपुट भाषा)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).