बॉलीवुड

आमिर खान के स्पॉटबॉय अमोस का हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन, एक्टर करीम हाजी ने दी जानकारी

अमोस के बारे में बताया जाता है कि वो अपने बॉस आमिर खान की तरह एक व्यवहारिक और केयरिंग इंसान रहे हैं. वो आमिर खान के साथ पिछले 2 दशक से काम कर रहें हैं.

आमिर खान के स्पॉटबॉय अमोस का हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन, एक्टर करीम हाजी ने दी जानकारी
आमिर खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के करीबी और स्पॉटबॉय अमोस (Amos) का हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते उनका निधन हो गया है. इस बात की जानकारी की फिल्म लगान (Lagaan)  में आमिर के साथ काम कर चुके एक्टर करीम हाजी (Karim Hajee)ने फेसबुक के जरिए दी है. करीम हाजी ने फेसबुक पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमोस अब हमारे बीच नहीं रहें. आमिर खान के मैन फ्राइडे अब हमारे बीच नहीं रहें.

तो वहीं फ़िल्मीबीट से बात करते हुए आमिर खान ने इस खबर को कन्फर्म किया है. आपको बता दे कि अमोस आमिर खान के साथ काफी पहले से जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं अमोस रानी मुखर्जी के साथ भी काम कर चुके हैं. जब आमिर बेहद कम फ़िल्में किया करते थे. आप भी देखिए करीम हाजी ने किस तरह अपना दुख जाहिर किया. यह भी पढ़े: स्प्लिट्सविला 4 कंटेस्टेंट साई गुन्देवर का कैंसर के चलते हुआ निधन

अमोस के बारे में बताया जाता है कि वो अपने बॉस आमिर खान की तरह एक व्यवहारिक और केयरिंग इंसान रहे हैं. वो आमिर खान के साथ पिछले 2 दशक से काम कर रहें हैं. वो एक तरह से आमिर की परछाई माने जाते रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).