बॉलीवुड

स्प्लिट्सविला 4 कंटेस्टेंट साई गुन्देवर का कैंसर के चलते हुआ निधन

साईं ने आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके में काम किया था. इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म रॉकऑन में नजर आ चुके हैं.

स्प्लिट्सविला 4 कंटेस्टेंट साई गुन्देवर का कैंसर के चलते हुआ निधन
साईं गुन्देवर (Photo Credits: Instagram)

स्प्लिट्सविला 4 कंटेस्टेंट रहे साई गुन्देवर (Sai Gundewar) को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 10 मई 2020 को ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) के चलते अमेरिका में उनका निधन हो गया है. जहां वो कैंसर का इलाज करा रहे थे. 42 साल की उम्र में एक्टर साई गुन्देवर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. द लाइव मिरर ने इस बात की जानकारी दी है. साई गुन्देवर की पत्नी सपना और पैरेंट्स के बेहद मुश्किल भरा वक़्त है. साईं की मौत पर महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर ट्विटर के जरिये अपना शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक साई का ब्रेन कैंसर के चलते फरवरी 2019 में इलाज चल रहा था. जहां वो तभी से अपना इलाज करा रहे थे. लेकिन 2 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. देखिए कहा कहा अनिल देशमुख ने.

वर्कफ्रंट की बात करें तो साईं ने आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके में काम किया था. इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म रॉकऑन में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वो लव ब्रेकअप जिंदगी, आई मी और मैं, बाजार और डेविड जैसी फिल्मों में काम किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).