साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से आफत की बारिश हो रही है. जिससे सूबे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों से भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से देहरादून, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग सहित पौड़ी जिलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
राशिफल 31 जुलाई 2020दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ-परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
राशिफल 30 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है,
राफेल आखिरकार भारत पहुंच ही गया है. इस लड़ाकू विमान का लंबे समय से भारतीय वायुसेना को इंतजार था. वायुसेना के बेड़े में राफेल लड़ाकू विमान के शामिल होने से भारत की ताकत दोगुनी बढ़ गई है. आज दोपहर अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की है. राफेल का स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया है. राफेल के स्वागत के लिए वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे. भारत-फ्रांस के बीच हुई डील के बाद राफेल विमानों की ये पहले खेप है.
केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. यह अहम निर्णय मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. इसके साथ ही केंद्र ने नई शिक्षा नीति को भी हरी झंडी दी है. खबर है कि मोदी कैबिनेट के इस फैसले से जुड़ी डिटेल जानकारी शाम 4 बजे प्रेस वार्ता के दौरान दी जाएगी.
राफेल लड़ाकू विमान के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होते ही देश की ताकत दोगुनी हो जाएगी. इस लड़ाकू विमान का लंबे समय से भारतीय वायुसेना को इंतजार था. राफेल आज भारत पहुंच रहा है. राफेल का आना कई मायनों में खास है इसलिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया खुद रिसीव करने पहुंचे हैं.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तब तक कम नहीं होने वाले हैं जब तक इसकी वैक्सीन मार्केट में नहीं आती है. कोरोना को लेकर केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. दूसरी तरफ कोरोना को लेकर विपक्ष में मौजूद कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलवार है.
राफेल लड़ाकू विमान आज भारत पहुंच रहा है. यह मुद्दा लोकसभा चुनाव 2019 के पहले और चुनाव के दौरान खासा चर्चा में रहा था. कांग्रेस इस मसले को लेकर शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है. राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेता सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं. इसी बीच अब राफेल भारत आ रहा है तो राजनीति फिर शुरू हो गई है.
भारतीय सेना की ताकत आज दोगुना बढ़ने जा रही है. लंबे समय से जिस लड़ाकू विमान का इंतजार था. वह राफेल विमान आज दोपहर भारत पहुंच रहा है. भारत-फ्रांस के बीच हुई डील के मद्देनजर राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप आज भारत के अंबाला में पहुंच रही है. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि विमान की पहली खेप में पांच राफेल का समावेश है. इस खास मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया खुद मौजूद रहेंगे.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान खत्म होने की बजाय रोजाना बढ़ता ही जा रहा है. सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ यह मामला हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था लेकिन विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने अपनी याचिका सर्वोच्य न्यायालय से वापस ले ली. जिसके बाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. अब तक पायलट गुट को राहत मिली हुई है. दूसरी बीएसपी के कदम ने अशोक गहलोत सरकार की टेंशन बढ़ा रखी है.
राशिफल 29 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
भारत की ताकत और बढ़ने वाली है. दरअसल राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमान सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं. जो कल अंबाला एयरबेस पर पहुंचने वाले हैं. भारत सरकार ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार वर्ष पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भारत में 14 लाख 83 हजार 156 पहुंच गए हैं. कोरोना सहित तमाम मसलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाली कांग्रेस ने एक बार बेरोजगारी दर को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस ने एक ग्राफ के जरिए यूपीए और एनडीए कार्यकाल में जो बेरोजगारी दर है उसकी तुलना करते हुए कहा कि भाजपा राज में बेलगाम बेरोजगारी है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह को लेकर सियासत जारी है. कोरोना महामारी का हवाला देते हुए शिवसेना का कहना है कि राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी किया जा सकता है. दूसरी तरफ AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनकी यात्रा का विरोध किया है.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुए सियासी संग्राम अब तक खत्म नहीं हुआ है. सीएम अशोक गहलोत आगे क्या कदम उठायेंगे इसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. सूबे में जारी घमासान में बीएसपी की भी एंट्री हो गई है. बहुजन समाज पार्टी के छह विधायकों ने कांग्रेस में विलय कर लिया था. इस मामले पर अब मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में लगातार बढ़ रहा है. कोविड-19 की जब तक वैक्सीन मार्केट में नहीं आती है तब तक हालात सुधरने वाले नहीं है. कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना के चलते कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं. इसके साथ ही कई लोगों की नौकरी चली गई. हालांकि इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि पीएफ का पैसे से लाखों लोगों की दिक्कतें कम हुई हैं. कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों ने अपने पीएफ के पैसों को निकाला है.
कोरोना महामारी के चलते लगातार आईपीएल में हो रही देरी के बीच आखिरकार इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है. आईपीएल 13 से जुड़ी पूरी जानकार बीसीसीआई ने साझा की है. हाल ही में Emirates Cricket Board आईपीएल का आयोजन कर रहा है. जिसे बीसीसीआई की तरफ से एक पत्र दिया गया है. साथ ही आयोजन को लेकर आगे की तैयारी क्या होगी इसे लेकर शनिवार को बैठक होने वाली है. जिसमें बाकी फ्रेंचाइजी भी शिरकत करेंगे.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख 83 हजार 156 पहुंच गई है. इसके साथ ही 33 हजार 425 लोगों की मौत हुई है. इसी बीच दिल्ली सीनियर चिकित्सक डॉ. एम. वाली ने कोरोना के हवा से संक्रमण फैलने और स्टेज 3 को लेकर किये जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया दी है.
यूपी में अपराधिक मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जिससे सूबे की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. इसके साथ ही राज्य में जंगलराज की वापसी हो गई है यह सवाल उठने लगा है. ताजा मामला गोरखपुर से सामने आया है. जिसमें छठी कक्षा के एक छात्र की अपहरण कर हत्या कर दी गई है. यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बच्चे का शव भी बरामद कर लिया है. बच्चे का अपहरण करने के बाद परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी.
कोरोना वायरस महामारी ने देश में कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर बहुत नुकसान झेलना पड़ा है. इसके साथ ही आम लोगों से लेकर सभी को इससे सेक्टर पर दिक्कत का सामना करना पड़ा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें आर्थिक तंगी के चलते नामी लोग अलग-अलग काम करने को मजबूर हैं.