राफेल को लेकर सियायत फिर शुरू: दिग्विजय सिंह का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला, कहा-चौकीदार जी अब तो कीमत बता दो
राफेल लड़ाकू विमान आज भारत पहुंच रहा है. यह मुद्दा लोकसभा चुनाव 2019 के पहले और चुनाव के दौरान खासा चर्चा में रहा था. कांग्रेस इस मसले को लेकर शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है. राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेता सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं. इसी बीच अब राफेल भारत आ रहा है तो राजनीति फिर शुरू हो गई है.
नई दिल्ली. राफेल लड़ाकू विमान आज भारत पहुंच रहा है. यह मुद्दा लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पहले और चुनाव के दौरान खासा चर्चा में रहा था. कांग्रेस इस मसले को लेकर शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित तमाम कांग्रेसी नेता सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं. इसी बीच अब राफेल (Rafale Fighter Jets) भारत आ रहा है तो राजनीति फिर शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) ने राफेल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार जी अब तो कीमत बता दो.
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने राफेल डील को लेकर भी सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया कि एक राफ़ेल की क़ीमत कांग्रेस सरकार ने ₹746 तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मॉंग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं. क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!! यह भी पढ़ें-राफेल लड़ाकू विमानों की आज अंबाला एयरबेस पर होगी लैंडिंग, आसपास के 4 गांवों में लगाई गई धारा-144
दिग्विजय सिंह का ट्वीट-
एक राफ़ेल की क़ीमत कॉंग्रेस सरकार ने ₹७४६ तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मॉंग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 29, 2020
दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का आँकलन करते हुए रक्षा मंत्रालय ने 126 राफ़ेल ख़रीदने की सिफ़ारिश की थी जो UPA ने स्वीकार कर सहमति दी. अब मोदी जी ने 126 के बजाय 36 राफेल ख़रीदने का फ़ैसला क्यों लिया? यह पूछने पर भी कोई जवाब नहीं. क्या मोदी जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया?
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

