साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 23 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. मिथुन-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा.
बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. इस चुनाव में कांग्रेस जहां आरजेडी के साथ मैदान में है. दूसरी तरफ बीजेपी अपनी सहयोगी जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. वैसे यह चुनाव अब तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार हो गया है. नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले भी तेज हो गए हैं. इसी बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बार फिर देश का सियासी पारा चढ़ गया है. दरअसल बीजेपी ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना संकल्प पत्र जारी किया. इसमें भाजपा ने वादा किया कि बिहार के हर शख्स को कोरोना का निशुल्क टीकाकरण दिया जाएगा. निर्मला सीतारमण ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कोरोना वैक्सीन पर ज्यादा जोर दिया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है. विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी वादे पुरे किये हैं इसलिए हम जो संकल्प ले रहे हैं बिहार की जनता के लिए उसे हम पूरा कर सकते है. बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है इसलिए वित्त मंत्री सीतारमण ने संकल्प पत्र जारी किया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर वोटरों को लुभाने में जुटी हुई हैं. दूसरी तरफ देश में कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 77 लाख के पार चली गई है. इसी बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में आज बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर हैं.
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने अपना विजन डॉक्यूमेंट आज जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार राजधानी पटना (Patna) में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) और भाजपा नेताओं ने इसे रिलीज किया है. भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट में 5 सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प की थीम का जिक्र किया है. साथ ही पार्टी ने भाजपा है तो भरोसा है का नया नारा दिया है.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के केइएम और नायर अस्पताल में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्य़ालय द्वारा विकसित कोविशील्ड का ट्रायल पिछले महीने शुरू किया गया था. इसी कड़ी में 163 वालंटियर ने क्लिनिकल ट्रायल में हिस्सा लिया था. लेकिन पैन इंडिया ट्रायल शुरू से होने से पहले इसमें और 50 लोग हिस्सा लेंगे.
चीन के साथ बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बीच भारत की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि भारत ने मिसाइल परीक्षण में एक कदम आगे बढाया है. इसी कड़ी में राजस्थान के पोखरण में नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है. इस खास मिसाइल का टेस्ट वॉरहेड पर हुआ है.
देश में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो दूसरी तरफ मुंबई से सटे ठाणे में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर सामने आयी है. बताना चाहते हैं कि बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हुई है. जबकि अब तक कुल 26 लोग घायल हुए हैं. इस घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
राशिफल 22 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. मिथुन-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर मोदी सरकार के कई मंत्री सूबे में प्रचार कर रहे हैं. वैसे सूबे में प्रमुख लड़ाई अब तक नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रही है. इस चुनाव में जेडीयू जहां बीजेपी के साथ चुनाव मिदन में है वहीं आरजेडी अपनी किस्मत कांग्रेस के साथ आजमां रही है. इसी बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार किया है.
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई है. इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. बताना चाहते हैं कि मोदी कैबिनेट ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान किया जाएगा.
बीजेपी के वरिष्ट नेता एकनाथ खडसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. बताना चाहते है कि भाजपा नेता एकनाथ खडसे जल्द ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी का दामन थाम सकते हैं. दरअसल सूबे की उद्धव सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने दावा किया कि एकनाथ खडसे शुक्रवार को पार्टी में शामिल होंगे.
भारत में कोरोना वायरस के मामले 76 लाख के पार चले गए हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में कोविड-19 से रिकवरी रेट बढ़कर 88.81 फीसदी हो गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. हालांकि सूबे में प्रमुख लड़ाई तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार है. यही कारण है कि ये दोनों लगातार अपने बयानों से चर्चा में हैं. यह चुनाव तेजस्वी यादव के भविष्य को तय करने वाला है. यही कारण है कि वे मजबूती से हर मसले पर अपनी राय सबके सामने रख रहे हैं. तेजस्वी की सभी जनसभा में नीतीश कुमार उनके निशाने पर हैं.
किसान बिल को भले ही केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से पास करा लिया हो लेकिन बिल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस मसले पर हमलावर है.कांग्रेस की तरफ से तमाम नेताओं ने कृषि बिल को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस ने कृषि बिलों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि किसानों पर मोदी सरकार ने प्रहार किया है.
मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही नेता अपने बयानों को लेकर खासा चर्चा में हैं. हालांकि इस बार चर्चा किसी अन्य विषय को लेकर ही है. असम में सरकारी मदरसों पर एक्शन के बाद अब मध्य प्रदेश में इसे लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. इसी कड़ी में एमपी की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसों से आतंकी निकलते हैं इसलिए सरकारी मदद बंद होनी चाहिए.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि सूबे में सीधी लड़ाई नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव है. एक तरफ नीतीश कुमार के पास लंबा अनुभव है तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव युवा हैं. इसी बीच लोकनीति-सीएसडीएस बिहार ओपिनियन पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख के नजदीक आने के साथ ही नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. साथ ही सभी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. राज्य में होने वाले इस चुनाव में सीधी लड़ाई नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव है. इसी बीच आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. इसके साथ ही नेता एक दुसरे पर हमलावर हैं. हालांकि कांग्रेस नेता और सूबे के पूर्व सीएम कमलनाथ के एक बयान पर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बताना चाहते है कि कमलनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया था.