राशिफल 22 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 22 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. मिथुन-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.
राशिफल 22 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.
मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग-गुलाबी
वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ रंग- भगवा
मिथुन-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.
शुभ रंग- भगवा
कर्क- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ रंग- लाल
सिंह- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ रंग- क्रीम
कन्या- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. अपने परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग- ग्रे
तुला- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ रंग- पीला
वृश्चिक-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ रंग- नीला
धनु- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ रंग- सफेद
मकर- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ रंग- क्रीम
कुंभ-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ रंग- हरा
मीन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ रंग- सफेद
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

