Coronavirus Vaccine Update in India: निर्मला सीतारमण ने कहा-भारत में 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर, अगर वैज्ञानिक बोले तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन करने के लिए तैयार
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर वोटरों को लुभाने में जुटी हुई हैं. दूसरी तरफ देश में कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 77 लाख के पार चली गई है. इसी बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में आज बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर हैं.
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर वोटरों को लुभाने में जुटी हुई हैं. दूसरी तरफ देश में कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 77 लाख के पार चली गई है. इसी बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने पटना में आज बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में 3 वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) उत्पादन की कगार पर हैं. अगर वैज्ञानिक बोले तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन करने के लिए तैयार हैं.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में कम से कम 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर आ गए हैं. अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं. देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा जिससे बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए. यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccine Update: PM मोदी ने सीरो सर्वे और दवाओं के बारे में अफसरों से की चर्चा, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का लिया जायजा
ANI का ट्वीट-
भारत में कम से कम 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर आ गए हैं। अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं। देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा जिससे बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए:निर्मला सीतारमण pic.twitter.com/AkN8rIwo9y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2020
ज्ञात हो कि निर्मला सीतारमण का यह बयान कई मायनों में खास है. अगर कोरोना की वैक्सीन जल्द ही भारत में आती है तो इससे लगातार बढ़ते मामलों में कमी आएगी. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 77 लाख 6 हजार 947 पहुंच गई है. भारत में कोरोना के 7 लाख 15 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं. जबकि कोरोना की चपेट में आने से 1 लाख 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. सबसे राहत की बात यह है कि 68 लाख 74 हजार 519 लोग इस खतरनाक वायरस से जंग जीत चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

