साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
दशहरे के मौके पर एक आईएएस अफसर द्वारा हवन में हिस्सा लेने को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. यूजर्स लगातार इस मसले पर आईएएस अफसर को ट्रोल करते दिखाई पड़ रहे हैं. इससे पहले आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि हिमाचल के सोलन में दशहरे के दिन मां शूलिनी के दरबार में महिला आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल को हवन यज्ञ करने से रोका गया. साथ ही पंडितों ने तर्क दिया कि कोई भी महिला हवन में शामिल नहीं हो सकती है. जिसके बाद महिला ने मंदिर में मौजूद पंडितों को समानता का पाठ पढ़ाते हुए हवन में हिस्सा लिया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार जवाबी हमले तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की तरफ से हो रहे हैं. दोनों ही नेता बेरोजगारी, सूबे में बढ़ते अपराध सहित तमाम मसलों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर की एक रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी नेता चिराग पासवान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिनके पास ज्ञान व अनुभव नहीं, वो मेरे खिलाफ बोल रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है. बीजेपी इस मसले को लेकर पूरी तरह हमलावर नजर आ रही है. इससे पहले एक प्रेस वार्ता के दौरान उनके टेबल पर जम्मू-कश्मीर के झंडे के साथ पार्टी का झंडा दिखाई पड़ा था.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर पहले चरण के लिए वोटिंग 28 को होगी. जिसके चलते चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस चुनाव में दो युवा चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. जिसमें तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का समावेश है. यही कारण है कि दोनों नेता हर रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके कामों का हिसाब मांग रहे हैं. एलजेपी नेता चिराग पासवान ने रविवार को एक बयान में कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो नीतीश कुमार जेल में होंगे.
नोवल कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि अजित पवार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद उन्हें साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
कृषि कानून को लेकर घमासान जारी है. केंद्र की मोदी सरकार ने इस कानून को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही जगहों से अपने संख्या बल के दम पर पास करा लिया है. बावजूद इसके किसान मानने को तैयार नहीं है. पंजाब और हरियाणा में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में कृषि बिल के खिलाफ गुस्साए किसानों ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी, अडानी और अंबानी का पुतला फूंका है.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक दुसरे पर हमलावर हैं. साथ ही इस चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी हुई है. इसलिए वह चुनाव प्रचार के दौरान कहते नजर आ रहे हैं कि यह चुनाव कांग्रेस और न भाजपा का है बल्कि मेरा है. कांग्रेस में सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी को अलविदा कह दिया था.
नोवल कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में धीमा जरूर पड़ा है लेकिन कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कोरोना के खिलाफ जंग में कई तरह के दिशानिर्देश सरकार की तरफ से जारी किये गए हैं. इसी बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि कोरोना से अब तक 70 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं. जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
राशिफल 26 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. वृषभ- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही सभी पार्टियों के नेता खुद को वोटरों के बीच बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं. साथ ही पूरा विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा कर रहा है. इसी बीच बिहार के मधुबनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हुंकार भरते हुए कहा कि सूबे में पहले बहुत थी अपराध की घटनाएं, हम लोगों ने इसे नियंत्रण किया है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 78 लाख के पार चली गई है. इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटे के भीतर 62 हजार 77 लोग ठीक हुए हैं. जिससे देश में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसदी पहुंच गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां वोटरों को कैसे अपने पक्ष में करें इसकी कोशिश में जुटी हुई हैं. एनडीए गठबंधन से अलग होकर एलजेपी भले ही चुनाव लड़ रही हो लेकिन चिराग पासवान बीजेपी के प्रति शुरू से ही नरम नजर आए हैं. इसी कड़ी में चिराग पासवान ने एक बड़ी घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की वोटिंग के बाद सूबे की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह तप 10 नवंबर को पता चलेगा. लेकिन जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है नेताओं की तरफ से जवाबी हमले एक दुसरे पर काफी तेज हो गए है. वहीं नीतीश कुमार लगातार राज्य के दो युवा चेहरों तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के निशाने पर बने हुए हैं. दोनों ही नेता रोजाना सीएम से सवाल पूछते हैं या फिर उनपर निशाना साधते हैं.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसी बीच देश में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी के मद्देनजर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर देश को शुभकामनाएं दी हैं.
राशिफल 25 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बॉस से विवाद होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई से रिश्ते सुधरेंगे. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी तक कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि राज्य में सीधी टक्कर नीतीश कुमार बनाम युवा तेजस्वी यादव है. सभी पार्टियां अपना घोषणापत्र जारी कर वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है. 16 पन्ने के घोषणापत्र में 10 लाख नौकरियों की बात आरजेडी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में देने की बात कही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) को लेकर वोटिंग जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. वैसे ही नेताओं की तरफ से एक दुसरे पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं. सूबे में विपक्ष में मौजूद सभी दलों के निशाने पर खासकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हैं. एनडीए (NDA) से अलग होकर चुनाव लड़ रही एलजेपी पूरी तरह से नीतीश कुमार पर हमलावर है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) बीजेपी (BJP) पर निशाना नहीं साध रहे हैं
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित भारत में मामले 77 लाख के पर चले गए हैं. इसी बीच राहत की खबर यह है कि कोरोना से रिकवरी रेट 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 81 प्रतिशत पहुंच गया है. इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल सहित कई राज्यों का समावेश है.
राशिफल 24 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. वृषभ- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. मिथुन- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.