लाइफस्टाइल

राशिफल 26 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 26 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. वृषभ- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

राशिफल 26 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 26 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात न टालें.

शुभ अंक- 5

वृषभ- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ अंक - 1

मिथुन- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ अंक - 3

कर्क- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ अंक - 9

सिंह-आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. अपने परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है.

शुभ अंक - 2

कन्या- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ अंक - 4

तुला- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक - 8

वृश्चिक- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ अंक- 4

धनु- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ अंक- 9

मकर- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ अंक - 5

कुंभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ अंक- 2

मीन- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.

शुभ अंक - 7

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).