साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी यानि तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. एनडीए, महागठबंधन सहित एलजेपी के नेताओं ने 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर मतदान की अपील वोटरों से की है. सूबे में तीसरे चरण के मतदान से पहले सीएम नीतीश कुमार ने एक इमोशनल कार्ड खेला है. उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. उनके इस बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अंतिम यानि तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है. सूबे की 15 जिलों की 73 सीटों पर वोट सुबह 7 बजे से ही डाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एलजेपी नेता चिराग पासवान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की है. पीएम मोदी ने तो यहां तक कहा कि वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी वोटरों से अपील करते हुए ट्वीट किया है.
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने की खबर रोजाना आ रही है. केजरीवाल सरकार इससे निपटने के लिए तमाम कोशिश जरूर कर रही है. दिल्ली में वायु प्रदुषण के चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी बीच दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 430 के पार पहुंच गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग शुरू है. राज्य में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से हो रहा है. वोटिंग के चलते सूबे में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. दूसरी तरफ एनडीए, महागठबंधन, एलजेपी सहित बाकी पार्टियां अपनी जीत का दावा ठोंक रही हैं. हालांकि सूबे की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह तो आनेवाली 10 तारीख को ही पता चलेगा.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर तीसरे चरण का मतदान जारी है. सूबे में अंतिम चरण के लिए 78 सीटों पर वोटिंग शुरू है. अंतिम फेज में नीतीश सरकार के कई मंत्रियों सहित विधानसभा अध्यक्ष और महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला वोटर करने वाले हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के वोटरों से मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने तो वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.
राशिफल 7 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
राशिफल 6 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मिथुन-आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा.
पाकिस्तान अपनी हरकतों को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है.इसी बीच पाक द्वारा करतारपुर साहिब गुरूद्वारे को लेकर लिए गए उसके एक फैसले की कड़ी आलोचना भारत में शुरू हो गई है. पंजाब की शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है . उन्होंने कहा कि मैं इसकी भर्त्सना और निंदा करती हूं.
राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (Delhi Air Pollution) बहुत खराब दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कोरोना मामलों और प्रदुषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है. जिससे लोगों को इससे निजात मिले. राजधानी में प्रदुषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों से दिवाली (Diwali 2020) के दौरान पटाखें न जलाने की अपील की है. साथ ही कहा कि लक्ष्मी पूजन में शामिल हों.
बिहार में एक तरफ चुनाव के चलते सियासी पारा गरमाया हुआ है तो दूसरी तरफ भागलपुर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि भागलपुर में एक नाव पलट गई है. इस नाव में 100 लोग सवार थे. नाव पलटने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना की खबर मिलते ही प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर दो चरण का मतदान हो चुका है. बीजेपी-जेडीयू, आरजेडी-कांग्रेस सहित सभी पार्टियां तीसरे चरण की तैयारी में जुट चुकी है. वैसे यह चुनाव तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार नजर आ रहा है. साथ ही तेजस्वी यादव की रैलियों में उमड़ रहे जनसैलाब ने एनडीए गठ्बंबंधन को चिंता में डाला हुआ है. इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर एनडीए पर तंज कसा है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सिर्फ अंतिम चरण का मतदान जारी है. यही कारण है कि पुलवामा, पाकिस्तान, आर्टिकल 370 के बाद अब सीएए-एनआरसी को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया जय. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुस्लिम बहुल इलाके सीमांचल में एक बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार और ऐसी फालतू बातें कर रहे हैं कि लोगों को देश के बाहर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी लोग हिन्दुस्तान के हैं, कौन बाहर करेगा?
राजधानी दिल्ली वालों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. बताना चाहते हैं कि यहां वायु प्रदुषण की स्थिति गंभीर बन गई है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया है. जिससे दिल्ली वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. नोएडा, गुरुग्राम, द्वारका सहित कई जगह वायु की गुणवत्ता खबर स्तर पर दर्ज की गई है.
राशिफल 5 नवंबर 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर तीसरे चरण का मतदान अब बाकी है. यही कारण है कि सूबे की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला हुआ है. जबकि एनडीए की तरफ से पीएम मोदी और नीतीश कुमार साझा रैलियां कर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि किसान हवाई जहाज से जाकर धान-गन्ना बेचेगा, आखिर सड़क कहां है.
कृषि बिल को केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही लोकसभा और राज्यसभा से पास करा लिया हो. लेकिन किसानों का प्रदर्शन जारी है. खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान सरकार द्वारा किये जा रहे तमाम दावों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. यही कारण है कि इन दोनों ही राज्यों से लगातार किसानों के विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच एक बार फिर कृषि बिल के खिलाफ पंजाब के पटियाला में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है.
हार विधानसभा चुनाव 2020 में दो चरण का मतदान खत्म हो गया है. वैसे सूबे में सीधी लड़ाई नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रही है. इस चुनाव में तेजस्वी यादव ने अपनी अलग ही पहचान दिखाई है. जिससे राजनीति के जानकार उन्हें लंबी रेस का घोड़ा कह रहे हैं. हालांकि सूबे की सत्ता पर कौन बैठेगा यह तो 10 नवंबर को साफ हो जाएगा. इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.
रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी नेताओं ने जहां पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसकी तुलना आपातकाल के समय से की है. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के राज्यसभा सांसद और नेता संजय राउत ने पुलिस के एक्शन पर कहा कि महाराष्ट्र में कानून का पालन किया जाता है. साथ ही जब से ठाकरे सरकार महाराष्ट्र में बनी है बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.
फर्जी टीआरपी सहित कई मसलों को लेकर चर्चा में रहने वाले रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार साल 2018 में इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस के इस एक्शन के बाद अब सियासी पारा भी चढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन की निंदा की है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है. डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के ट्वीट को लेकर भारत में सियासत शुरू हो गई है. दरअसल मंगलवार को ट्रंप के बेटे ने एक ट्वीट कर अलग ही बहस को जन्म दे दिया है. उन्होंने दुनिया के देशों को अपने पिता के सपोर्ट में दिखाने के लिए विश्व को दो अलग-अलग रंगों में बांट दिया. विवाद का कारण यह है कि जम्मू-कश्मीर और लदाख को जूनियर ट्रंप ने भारत से अलग लाल रंग में दिखाया.