War Against Pollution: प्रदुषण के मद्देनजर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से दिवाली में पटाखें न जलाने की अपील की, कहा- एक साथ करेंगे लक्ष्मी पूजन
राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (Delhi Air Pollution) बहुत खराब दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कोरोना मामलों और प्रदुषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है. जिससे लोगों को इससे निजात मिले. राजधानी में प्रदुषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों से दिवाली (Diwali 2020) के दौरान पटाखें न जलाने की अपील की है. साथ ही कहा कि लक्ष्मी पूजन में शामिल हों.
नई दिल्ली, 5 नवंबर. राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (Delhi Air Pollution) बहुत खराब दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कोरोना मामलों और प्रदुषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रही है. जिससे लोगों को इससे निजात मिले. राजधानी में प्रदुषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों से दिवाली (Diwali 2020) के दौरान पटाखें न जलाने की अपील की है. साथ ही कहा कि लक्ष्मी पूजन में शामिल हों.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कृपया किसी भी कीमत पर पटाखे न फोड़ें. आप पटाखे फोड़कर अपने ही परिवार की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं. 14 नवंबर को शाम 7.39 बजे दिल्ली के सभी 2 करोड़ नागरिक एक साथ लक्ष्मी पूजा करेंगे. केजरीवाल ने कहा कि मैं पूजा की शुरुआत करूंगा जिसे कुछ चैनल लाइव टेलीकास्ट करेंगे. यह भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर, कई इलाकों में AQI 440 के पार
ANI का ट्वीट-
Please don't burst crackers at any cost. You're playing with the lives of your own family by bursting crackers. On 14th Nov, 7.49 pm onwards, all 2 crores Delhi citizens will perform Laxmi Puja together. I'll begin Puja which will be telecast live on TV: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/k4GEbJDNBV
— ANI (@ANI) November 5, 2020
केजरीवाल ने कहा कि इस वर्ष दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 39 मिनट का है. इसलिए 14 तारीख के दिन मैं अपने कुछ मंत्रियों के साथ लक्ष्मी पूजन करूंगा. उन्होंने कहा कि पंडित जी मंत्र पढेंगे और अपने-अपने घरों में लक्ष्मी पूजन करेंगे. गौर हो कि राजधानी दिल्ली से सटे राज्यों में पराली जलाने का असर यहां दिखाई पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

