साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को मुंबई की तलोजा जेल से रिहा कर दिया गया है. बताना चाहते हैं कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें आज शाम को अंतरिम जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अर्नब को जेल से रिहा किया गया है. इस दौरान जेल के बाहर बड़ी तादात में लोग नजर आए. साथ ही अर्नब ने इस दौरान वंदे मातरम का नारा भी लगाया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिला है. इसी के साथ ही नीतीश कुमार सूबे के दोबारा सीएम बनने जा रहे हैं. इस चुनाव में नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी थी. एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था. ऐसे में बहुमत के बाद अब नीतीश मुख्यमंत्री फिर बनने जा रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ चुके हैं. सूबे में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे. चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. भाजपा नेता लगातार इस चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दे रहे हैं. इसी बीच महागठबंधन की हार पर बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.
रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए. इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अलीबाग पुलिस ने अर्नब गोस्वामी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से अर्नब को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा था.
कोरोना महामारी के चलते देश को आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इससे निपटने और आर्थिक हालात को सुधारने के लिए केंद्र की मोदी सरकार समय-समय कई बड़े फैसले लेकर लोगों को राहत देने का काम कर रही है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections Results 2020) के नतीजे आ चुके हैं. इसके साथ ही एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हालांकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) ने सबसे अधिक सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है. चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चुनाव नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
राशिफल 11 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. वृषभ- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) को लेकर आज सुबह से ही मतगणना जारी है. सूबे में कौन सीएम की कुर्सी पर बैठेगा यह आज रात तक तय हो जाएगा. रुझानों में अब कड़ी टक्कर दिखाई पड़ रही है. आज पता चलेगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बनेंगे या फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सिर चढ़ेगा जीत का ताज. वैसे सुबह महागठबंधन (Mahagathbandhan) रुझानों में आगे थी फिर एनडीए (NDA) आगे हो गई थी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 नतीजों को लेकर वोटों की गिनती सुबह से ही शुरू है. शुरूआती रुझानों में पहले महागठबंधन आगे चल रही थी. लेकिन धीरे-धीरे वह पिछड़ती चली गई. अब तक रुझानों ने एनडीए आगे चल रही है. चुनाव आयोग की तरफ से अब तक 15 सीटों के नतीजे सामने आए हैं. जिसमें से बीजेपी ने छह, आरजेडी ने तीन, वीआईपी-जेडीयू दो-दो, कांग्रेस-एआईएमआईएम ने एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के चलते वोटों की गिनती आज सुबह से लगातार जारी है. ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के नतीजे देर रात तक आएंगे. लेकिन अब तक के रुझानों में एक पार्टी ने अपने प्रदर्शन से सबको चौकाया है. जी हां हम लेफ्ट की बात कर रहे हैं. पिछले दो दशक में लेफ्ट ने इतना अच्छा प्रदर्शन कभी नहीं किया था.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) के चलते वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से चल रही है. सुबह के रुझानों में पहले मुकाबला एक तरफ नजर आया लेकिन बाद में महागठबंधन पिछड़ गई. ऐसे में आज देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. जो रुझान अब तक आए हैं उससे बीजेपी-जेडीयू नेताओं ने चैन की सांस जरूर ली है. हालांकि आरजेडी (RJD) का दावा है कि नतीजों का इंतजार करें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अब तक आए रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. लेकिन नतीजे आने में देर होने वाली है. इसलिए चुनाव नतीजों के परिणाम को लेकर अभी अंदाजा लगाना गलत होगा. चुनाव आयोग की तरफ से जारी नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार होंगे या फिर तेजस्वी यादव होंगे. रुझानों से जहां बीजेपी-जेडीयू गदगद नजर आ रहे हैं वहीं आरजेडी के हौसले भी बुलंद हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव् 2020 के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती जारी है. उपचुनाव के नतीजे कई मायनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए खास हैं. बीजेपी के ज्यादा सीट जीतने से सिंधिया का कद बढेगा जबकि शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी सेफ रहेगी. इसी बीच सूबे की 28 सीटों पर वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हुई थी. बीजेपी की बढ़त बरकरार है. चुनाव आयोग के नतीजों के अनुसार बीजेपी ने एक सीट पर जीत का परचम लहराया है और 19 सीटों पर आगे चल रही है.
इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया था. रायगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां अर्नब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इस मामले को लेकर अर्नब गोस्वामी के वकील बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे जमानत के लिए.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. साथ ही आज यह पता चल जाएगा की बिहार का किंग कौन है. बीजेपी-जेडीयू (BJP-JDU), आरजेडी-कांग्रेस (RJD-Congress), नीतीश कुमार (Nitish Kumar)-तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सहित सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि किस सीट पर कौन सी पार्टी का उमीदवार जीतेगा (Bihar Assembly Elections Results 2020 Winners List).
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) को लेकर वोटों की गिनती आज यानि मंगलवार सुबह शुरू हुई है. इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाले है. वोटों की गिनती के बीच अब तक जो रुझान सामने आए हैं उसके अनुसार बीजेपी 68, आरजेडी 63, जेडीयू 47, कांग्रेस 20, एलजेपी 5 और अन्य 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों को लेकर आज सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू है. शुरूआती रुझानों मे जहां महागठबंधन आगे निकल गई थी अब वह एनडीए से पीछे हो गई है. अब तक के जो रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक एनडीए 120 सीटों पर जबकि महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है. साथ ही दो सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी आगे चल रही है. जबकि अन्य के खाते में 8 सीटें जा रही हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज आने वाले हैं. इसी के साथ ही यह पता चल जाएगा कि सूबे में नीतीश कुमार का जादू चला या फिर तेजस्वी यादव का. हालांकि सभी एग्जिट पोल इस तरफ इशारा कर रहे थे कि महागठबंधन की सरकार बनेगी. इसी बीच आज वोटों की गिनती शुरू है. अब तक जो रुझाने आए हैं उसके अनुसार एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. हालांकि आरजेडी अधिक सीटों पर आगे चल रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं. बिहार में दोनों गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. ऐसे में हो सकता है जो एग्जिट पोल सामने आए थे वो गलत भी साबित हो सकते हैं. हालांकि इस वक्त कुछ कहना भी जल्दबाजी ही होगा. बिहार में रुझान की रफ्तार तेज पकड़ने से राजनीतिक नक्शा भी बदल रहा है. अब तक 150 से अधिक सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के सभी एग्जिट पोल में भले ही महागठबंधन की जीत का दावा किया जा रहा हो लेकिन सूबे की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह आज पता चल जाएगा. बताना चाहते हैं कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि नीतीश कुमार भारी पड़े या फिर तेजस्वी यादव. इस चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट आप रिपब्लिक भारत पर सुबह साढ़े 7 बजे से देख सकते हैं.