Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-परिणाम ने साबित किया कि 'मोदी है तो मुमकिन है'
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) के चलते वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से चल रही है. सुबह के रुझानों में पहले मुकाबला एक तरफ नजर आया लेकिन बाद में महागठबंधन पिछड़ गई. ऐसे में आज देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. जो रुझान अब तक आए हैं उससे बीजेपी-जेडीयू नेताओं ने चैन की सांस जरूर ली है. हालांकि आरजेडी (RJD) का दावा है कि नतीजों का इंतजार करें.
नई दिल्ली, 10 नवंबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) के चलते वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से चल रही है. सुबह के रुझानों में पहले मुकाबला एक तरफ नजर आया लेकिन बाद में महागठबंधन पिछड़ गई. ऐसे में आज देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. जो रुझान अब तक आए हैं उससे बीजेपी-जेडीयू नेताओं ने चैन की सांस जरूर ली है. हालांकि आरजेडी (RJD) का दावा है कि नतीजों का इंतजार करें. इसी बीच बिहार में आए रुझानों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि परिणाम ने साबित किया कि 'मोदी है तो मुमकिन है'.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों में पिछड़ी RJD को अब भी जीत का भरोसा, कहा- महागठबंधन सरकार सुनिश्चित है
ANI का ट्वीट-
बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि 'मोदी है तो मुमकिन है' : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #BiharElection2020 https://t.co/F36mPeSr6p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बीजेपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है. जेडीयू ने दो, कांग्रेस ने एक, विकासशील इंसान पार्टी ने एक पर जीत दर्ज की है. साथ ही बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है. आरजेडी 67 सीटों पर आगे हैं. नीतीश कुमार की जेडीयू 41 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस की बात करें तो वह 20 सीटों पर आगे चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

