देश

Bihar Assembly Elections Results 2020: बांकीपुर विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया पीछे, बीजेपी के नितिन नवीन आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) को लेकर वोटों की गिनती आज यानि मंगलवार सुबह शुरू हुई है. इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाले है. वोटों की गिनती के बीच अब तक जो रुझान सामने आए हैं उसके अनुसार बीजेपी 68, आरजेडी 63, जेडीयू 47, कांग्रेस 20, एलजेपी 5 और अन्य 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Bihar Assembly Elections Results 2020: बांकीपुर विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया पीछे, बीजेपी के नितिन नवीन आगे
लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चौधरी (Photo Credits-Instagram)

पटना, 10 नवंबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) को लेकर वोटों की गिनती आज यानि मंगलवार सुबह शुरू हुई है. इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाले है. वोटों की गिनती के बीच अब तक जो रुझान सामने आए हैं उसके अनुसार बीजेपी 68, आरजेडी 63, जेडीयू 47, कांग्रेस 20, एलजेपी 5 और अन्य 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं. इसी बीच बांकीपुर विधानसभा सीट से खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा (Luv Sinha) और प्लूरल्स पार्टी की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया (Pushpam Priya) चौधरी पीछे चल रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी से तीन बार विधायक नितिन नवीन (Nitin Naveen) से है.

बता दें कि नितिन नवीन के पिता भी इस सीट से कई बार विधायक रहे हैं यही कारण है कि उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. नितिन को अब तक 4,590 वोट मिले हैं. जबकि लव सिन्हा को 1,464 वोट मिला है. जबकि पुष्पम प्रिया को 257 वोट मिले है. इस विधानसभा सीट से कुल 23 लोग चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Results 2020: इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी पीछे, आरजेडी के उदय नारायण चौधरी आगे

लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया बांकीपुर से पीछे, बीजेपी के नितिन आगे चल रहे हैं-

ज्ञात हो कि इससे पहले नितिन नवीन ने साल 2006 में बांकीपुर विधानसभा सीट पर कब्जा किया था. साथ ही साल 2015 में नितिन ने कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुमार को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया था. नितिन के पक्ष में बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार किया था. जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर सहित कई नेताओं का समावेश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).