Bihar Assembly Elections Results 2020: उमा भारती का आरजेडी पर तंज, कहा-बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ चुके हैं. सूबे में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे. चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. भाजपा नेता लगातार इस चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दे रहे हैं. इसी बीच महागठबंधन की हार पर बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.
नई दिल्ली, 11 नवंबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे (Bihar Assembly Elections Results 2020) आ चुके हैं. सूबे में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर से बिहार के सीएम बनेंगे. चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. भाजपा नेता लगातार इस चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) को दे रहे हैं. इसी बीच महागठबंधन की हार पर बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती (BJP Leader Uma Bharti) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरजेडी (RJD) पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.
उमा भारती ने कहा कि बिहार बाल-बाल बच गया. तेजस्वी (Tejashwi Yadav) बहुत अच्छा लड़का है। परन्तु तेजस्वी सरकार चला ही नहीं सकते थे. सरकार चलाने का काम लालू को करना था. जैसे मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया वैसे ही स्थिति बिहार में लालू के द्वारा होनी थी. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Results: जीतनराम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, जिस डाल पर बैठें उसे ही नहीं काटा करते
ANI का ट्वीट-
बिहार बाल-बाल बच गया। तेजस्वी बहुत अच्छा लड़का है। परन्तु तेजस्वी सरकार चला ही नहीं सकते थे। सरकार चलाने का काम लालू को करना था। जैसे मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बंटाधार कर दिया वैसे ही स्थिति बिहार में लालू के द्वारा होनी थी: उमा भारती, भाजपा #BiharElectionResults pic.twitter.com/8Tc3XZn9nH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2020
वहीं इससे पहले उमा भारती ने बिहार चुनाव सहित अन्य राज्यों के उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर कहा कि नतीजों से इतना तय होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर हम कहीं भी चुनाव जीत सकते हैं. बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी उभर कर आरजेडी सामने आयी है जिसे 75 सीटों पर जीत मिली हैं. दुसरे नंबर पर बीजेपी है जिसने 74 सीटों पर कब्जा किया है. जेडीयू के खाते में 43 सीट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

