साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कृषि कानूनों को लेकर घमासान जारी है. किसानों का आंदोलन आक्रामक हो गया है. दूसरी तरफ विपक्ष भी किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमलावर है. इस मसले को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. इसी बीच पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की जायज मांगो को मानने के लिए अड़ियल रवैया अपनाना बहुत शर्म की बात है. अब ये जन आंदोलन बन गया है.
14 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है. वृषभ-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
12 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. वृषभ-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी.
कृषि कानूनों को लेकर घमासान कबखत्म होगा यह कहना मुश्किल है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. जिसके बाद से ही मोदी सरकार के नेताओं और किसानो के बीच लगातार बयानबाजी जारी है. इस मसले को लेकर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसानों पर दर जुए मामलों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है.
किसानों का आंदोलन कृषि बिल के खिलाफ राजधानी दिल्ली में जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है. किसानों ने केंद्र को जो अल्टीमेटम दिया था वह भी खत्म हो गया है. यही करण है कि दोनों तरफ से अब बयानबाजी शुरू गई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानूनों के बाद देश में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है.
बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही विवाद उसका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. आपराधिक मामले जैसे लूटपाट, किडनैपिंग. हत्या सहित कई घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जिसके चलते सूबे की नीतीश सरकार निशाने पर है. सरकार भले ही सुरक्षा व्यवस्था का दावा करे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रही है. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी समर्थित अपराधियों का महाजंगलराज है और JDU संरक्षित गुंडो का दानवराज.
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र और किसानों के बीच बात नहीं बन सकी है. यही कारण है कि किसानों का यह आंदोलन अब और भी लंबा चलने वाला है. दूसरी तरफ केंद्र और किसानों के बीच बयानबाजी का दौर जो शुरू है उसमें तेजी आ गयी है. पीएम मोदी ने जहां आज एक वीडियो साझा करते हुए खास अपील की. वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा बयान देकर सियासत और भी गरमा दी है. टिकैत ने कहा कि केंद्र और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप एक तरफ कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का चलन भी बड़ी तेजी से बढ़ा है. रोजाना कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. ए खबरें कई बार गलत साबित होती हैं. यही कारण है कि पीआईबी की तरफ से समय-समय पर ऐसी खबरों के बारें में सच बताया जाता है जिससे लोग भ्रमित न हो. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार 'विधवा महिला समृद्धि योजना' के तहत सभी विधवा महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये की नकद राशि एवं फ्री सिलाई मशीन दे रही है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी की आज जयंती है. प्रणब दा जा जन्म 11 दिसंबर 1935 को हुआ था. इसी वर्ष कोरोना महामारी के दौरान 31 अगस्त को उनका निधन हो गया है. प्रणब मुखर्जी साल 2012 से लेकर 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे. साल 2019 में प्रणब दा को भारत रत्न से भी नवाजा गया था. प्रणब दा की जयंती के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, गिरिराज सिंह और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें याद किया.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने केंद्र को जो अल्टीमेटम दिया था वह खत्म हो गया है. ऐसे में किसानों का आंदोलन अब और भी तेज हो सकता है. कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग लगातार हो रही है. हालांकि सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एक अपील की है. उन्होंने कृषि मंत्री के प्रेस वार्ता का भी जिक्र किया है.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन अब खत्म होने की बजाय बढ़ गया है क्योंकि केंद्र के साथ बातचीत में बात नहीं बन सकी है. गुरूवार से ही केंद्र और किसानों की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच किसानों के प्रदर्शन का आज 16वां दिन है. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र की तरफ से एक बार फिर इस मसले पर बातचीत की पहल हो सकती है. दूसरी तरफ सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे एक DCP और ADCP कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
11 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. मिथुन- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी.
देश में कृषि कानूनों को लेकर घमासान मचा हुआ है. किसान और केंद्र के साथ कई स्तर की बातचीत हुई है. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. इसी बीच महाराष्ट्र और देश के राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर अचानक एक खबर आयी कि वे सोनिया गांधी के बाद अगले यूपीए अध्यक्ष बन सकते हैं. हालांकि अब एनसीपी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. एनसीपी ने कहा कि किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश है.
10 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. मिथुन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
कोविड-19 का प्रकोप भारत में कम नहीं हुआ है. हालांकि इससे संक्रमित मामलों में कमी जरूर आयी है. कोरोना की वैक्सीन भारतीय बाजार में जब तक नहीं आती है इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. कोरोना वैक्सीन को लेकर कई खबर लगातार आ रही है. इसी बीच आज खबर आयी कि कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऐसे खबरों को खारिज करते हुए फेक बताया है.
कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर घमासान अब खत्म होने की बजाय और भी बढ़ गया है. दरअसल किसानों ने केंद्र के प्रस्ताव को नकार दिया है. जिसके बाद अब यह मसला अब लंबा चलने वाला है. किसानों और सरकार के बीच कई बात बातचीत भी हुई है. लेकिन कोई हल अंत तक नहीं निकल सका है. इससे पहले सरकार ने लिखित प्रस्ताव किसानों के पास आज भेजा था. कृषि कानून को लेकर राजधानी दिल्ली में किसानों ने मोर्चा संभाला हुआ है.
कृषि कानूनों को लेकर घमासान अब और बढ़ गया है. दरअसल केंद्र और किसान नेताओं के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. सरकार जहां किसानों की बात मानने को तैयार नहीं दिख रही है वहीं किसान भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से किसानों को 20 पन्नों का लिखित प्रस्ताव दिया है. किसानों का कहना है कि हम पहले इसे पढेंगे फिर कोई फैसला लेंगे.
9 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा.
किसानों के भारत बंद (Bharat Bandh) का असर देश के कई राज्यों में साफ दिख रहा है. कल केंद्र (Modi Govt) के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों का भारत बंद एक हिसाब से प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर भी देखा जा रहा है. भारत बंद अभी तक शांतिपूर्ण रहा है. लेकिन सियासी बयानबाजी खत्म नहीं हुई है. इसी कड़ी में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच ठन गई है. दरअसल आप ने आज बड़ा आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर पर कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात करने के एक दिन बाद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नजरबंद किया गया है.
किसानों के भारत बंद को लेकर देश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. दरअसल किसानों के भारत बंद को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सपोर्ट किया है. कृषि बिल के खिलाफ जगह-जगह कई नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किये गए हैं. विपक्षी पार्टियों के द्वारा किये जा रहे हमलो पर अब केंद्र सरकार के मंत्रियों ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी और गौतम गंभीर ने विपक्ष पर हमला बोला है.