राशिफल 10 दिसंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
10 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. मिथुन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
10 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
शुभ अंक- 8
वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे.
शुभ अंक- 1
मिथुन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.
शुभ अंक- 4
कर्क-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी.
शुभ अंक- 2
सिंह- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.
शुभ अंक- 7
कन्या- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. माता-पिता की कोई भी बात आज ना टालें.
शुभ अंक- 3
तुला- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक- 9
वृश्चिक- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.
शुभ अंक- 5
धनु- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.
शुभ अंक- 1
मकर-आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक- 4
कुंभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ अंक- 7
मीन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक- 3
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

