देश

Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू, स्मृति ईरानी-गिरिराज सिंह और प्रकाश जावड़ेकर सहित इन नेताओं ने विपक्ष पर बोला हमला

किसानों के भारत बंद को लेकर देश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. दरअसल किसानों के भारत बंद को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सपोर्ट किया है. कृषि बिल के खिलाफ जगह-जगह कई नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किये गए हैं. विपक्षी पार्टियों के द्वारा किये जा रहे हमलो पर अब केंद्र सरकार के मंत्रियों ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी और गौतम गंभीर ने विपक्ष पर हमला बोला है.

Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू, स्मृति ईरानी-गिरिराज सिंह और प्रकाश जावड़ेकर सहित इन नेताओं ने विपक्ष पर बोला हमला
स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह और प्रकाश जावड़ेकर (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 8 दिसंबर. किसानों के भारत बंद (Bharat Bandh) को लेकर देश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. दरअसल किसानों के भारत बंद को कांग्रेस (Congress) सहित सभी विपक्षी दलों ने सपोर्ट किया है. कृषि बिल के खिलाफ जगह-जगह कई नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किये गए हैं. विपक्षी पार्टियों के द्वारा किये जा रहे हमलो पर अब केंद्र सरकार (Modi Government) के मंत्रियों ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Uninon Minister Smriti Irani), गिरिराज सिंह (Giriraj Singh), प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar), मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विपक्ष पर हमला बोला है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके. कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले. यह भी पढ़ें-Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर सियासत शुरू, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-देश की छवि को बदनाम करने की साजिश करना इनका पुराना तरीका

ANI का ट्वीट-

कृषि बिल को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र पर निशाना साध रहा है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि जिस तरह से इंग्लैंड के सांसदों, कनाडा के प्रधानमंत्री ने आतंरिक हस्तक्षेप किया, इस पर विपक्ष की ज़ुबान क्यों बंद है?

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि किसानों के नाम पर बुलाए गए भारत बंद को राजनीतिक दलों का समर्थन एक पाखण्ड है. उन्होंने ही APMC समाप्त करने का कानून लाया, इन्ही पार्टियों द्वारा शासित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लागू भी किया . ये है पाखण्ड का पर्दाफाश.

प्रकाश जावड़ेकर का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ आप ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को घर पर नजरबंद कर दिया है. इसे लेकर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है! खुद ही घर में बंद होकर हाउस अरेस्ट चिल्लाना, ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं.

गौतम गंभीर का ट्वीट-

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हर चीज़ पर लोगों को गुमराह करना, देश की छवि को बदनाम करने की साजिश करना इनका (विपक्षी दलों) पुराना तरीका रहा है. अपने शासन काल में कांग्रेस, NCP, अकाली दल, लेफ्ट पार्टियां इस तरह के बिल का सीना ठोक कर समर्थन करती रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).