साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले थमने ना नाम नहीं ले रहे हैं. जिसके चलते सूबे की भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. ताजा मामला यूपी के जौनपुर जिले से सामने आया है, जहां एक सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था. बाद में फिरौती भी मांगी और बच्चे की हत्या भी कर दी. इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध बेलगाम हो गया है.
कृषि कानूनों और केंद्र के बीच आज आठवें दौर की बातचीत होने जा रही है. मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाला हुआ है. हालांकि इससे पहले सात दौर की बातचीत हुई है. लेकिन आज होने वाली बातचीत काफी अहम है. इससे पहले ही किसानों के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं. किसान नेता सुखविंदर सिंह सभराअगर आज नहीं बनी बात तो हमारे अगले कार्यक्रम पहले से ही तैयार हैं.
दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में शीतलहर में कहर जारी है. कई जगहों पर तापमान बहुत ज्यादा ही गिर गया है. राजस्थान और यूपी में भी ठंड काफी बढ़ गई है. इसी बीच मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के कई इलाकों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी है. आईएमडी के अनुसार राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश होने का अनुमान है.
4 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. वृषभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी.
देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसी बीच आज एक बड़ी और अच्छी खबर इससे जुड़ी आयी है. बताना चाहते है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बड़ी घोषणा करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी. जिसके बड़ा यह वैक्सीन अब आम जनता को लगाई जाएगी. DCGI के घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है.
राजस्थान में कोरोना महामारी के बाद अब एक और संकट ने मुश्किलें बढ़ा रखी है. पिछले कुछ दिनों से सूबे में कौओं की मौत लगातार हो रही है. शुक्रवार को बारां में 49 कौओं की मौत की जानकारी सामने आयी थी. इस पुरे वाकये के बाद राज्य में बर्ड फ्लू के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही अब सूबे की गहलोत सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. राजस्थान सरकार में मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि यह गंभीर मामला है, इसके लिए आपात बैठक बुलाई गई है.
देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आज सकती है. कोरोना वैक्सीन पुरे देश में फ्री में दी जाएगी यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी थी. वैक्सीन को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते. इसी बीच अखिलेश यादव ने आज फिर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण को सजावटी-दिखावटी इवेंट इवेंट न समझे भाजपा सरकार, ये लोगों के जीवन का विषय है.
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. केंद्र के साथ कई दौर की बातचीत इस मसले पर हुई है. अगले दौर की बातचीत कल याने सोमवार को होने जा रही है. दिल्ली में ठंड के बीच मौसम ने करवट ली है. दिल्ली में ठंड और बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से ठंड और बारिश से अपना बचाव कर रहे हैं.
राजधानी दिल्ली में हर मसले को लेकर बीजेपी और आप में ठनी हुई है. किसानों के मुद्दे को लेकर एक दुसरे पर हमलावर रही आप-भाजपा अब एमसीडी फंड को लेकर आमने-सामने है. दिल्ली भाजपा एमसीडी के 13 हजार करोड़ रुपये के फंड को लेकर आक्रामक हो गई है. बीजेपी आज से जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है. इसकी जानकारी बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर दी है.
राजधानी दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में ठंड जारी है. इसी बीच दिल्ली में मौसम ने करवट ली है. बताना चाहते हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से बरसात हो रही है. एक तरफ पहले से जारी ठंड और बरसात होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है.
3 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी.
देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र से किसान सीधी टक्कर लें रहे हैं. राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में ठंड के कारण कई किसानों की जान भी गई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. इस किसान ने सुसाइड करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक पत्र भी छोड़ा है. एमपी में किसान द्वारा आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस अब केंद्र पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने केंद्र से पूछा है कि आखिर कब जागोगे सरकार.
षि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र के साथ किसानों की बातचीत 4 जनवरी को होनी है. इससे पहले किसानों की तरफ से केंद्र पर दबाब बनाने की कोशिश शुरू हो गई है. इसी बीच किसान संगठनों ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 26 जनवरी को ट्रैक्टर किसान परेड का आयोजन किया जाएगा. साथ ही 23 जनवरी के दिन राज्यपाल भवन तक मार्च निकाला जाएगा.
कोरोना का प्रकोप भारत में खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या रोजाना सामने आ रही है. कोरोना वैक्सीन के मद्देनजर पुरे भारत में ड्राई रन चल रहा है. कोरोना की वैक्सीन से जुड़ी कई बातें केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने साझा की है. सबसे अहम यह है कि कोरोना की वैक्सीन पुरे भारत में मुफ्त में लगाई जाएगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल यह है कि कोरोना वैक्सीन पहले किसे मिलेगी. हर्षवर्धन ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी.
भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर पूरी तरह से थमा नहीं है. इसी बीच आज पुरे देश में कोरोना का ड्राई रन जारी है. साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से ड्राई रन की तस्वीरें भी सामने आयी हैं. कोरोना की वैक्सीन भारतीय बाजार में जल्द आने वाली है. आम जनता में मन में वैक्सीन की कीमत को लेकर कई सारें सवाल हैं. इन सब सवाल के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan on Free COVID-19 Vaccine) का एक बड़ा बयान सामने आया है.
कृषि बिल के खिलाफ राजधानी दिली के बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. किसान अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी है. दिल्ली में ठंड से एक और किसान की मौत हो गई है. किसानों के मसले को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है. किसान कि मौत को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्नदाता की लगातार शहादत के बावजूद भाजपाई सल्तनत का अहंकार नहीं टूट रहा है.
कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का फिर लगा है. बताना चाहते हैं कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया है. वह 86 वर्ष के थे. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में बूटा सिंह की गिनती होती थी. उनके निधन की जानकारी नवीन जिंदल ने भी ट्वीट कर दी है. साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है.
भारत में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. इसी बीच देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. यही कारण है कि इससे पहले सभी जरूरी तैयारियों की रिव्यु करना बेहद जरूरी है. आज देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन (Dry Run for COVID-19 Vaccine) हो रहा है. ऐसे में दिल्ली, तेलंगाना से लेकर मुंबई तक क्या इतंजाम किये गए हैं यह जानना बेहद जरूरी है.
मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. सरकार के साथ अगले दौर की बातचीत 4 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में होनी है. इससे पहले हुई बैठक में केंद्र ने किसानों की दो मांगे मान ली है. राजधानी दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है. बावजूद इसके किसान टस से मस नहीं हुए हैं और उनका विरोध प्रदर्शन जारी है.
राजधानी दिल्ली में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है. यही कारण है कि विज़िबिलिटी कम नजर आ रही है. इसके साथ ही ठंड से साथ साल 2021 का आगाज हुआ है. राजधानी दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी है. दिल्लीवालों को ड्राइव करते वक्त खासा अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि विज़िबिलिटी कम होने से आप हादसे का शिकार हो सकते हैं.