Farmers Protest: दिल्ली में ठंड के बीच बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी, प्रदर्शनकारी ने कहा-तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से अपना बचाव कर रहे हैं
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. केंद्र के साथ कई दौर की बातचीत इस मसले पर हुई है. अगले दौर की बातचीत कल याने सोमवार को होने जा रही है. दिल्ली में ठंड के बीच मौसम ने करवट ली है. दिल्ली में ठंड और बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से ठंड और बारिश से अपना बचाव कर रहे हैं.
नई दिल्ली, 3 जनवरी 2021. कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) राजधानी दिल्ली में जारी है. केंद्र (Modi Govt) के साथ कई दौर की बातचीत इस मसले पर हुई है. अगले दौर की बातचीत कल याने सोमवार को होने जा रही है. दिल्ली में ठंड के बीच मौसम ने करवट ली है. दिल्ली में ठंड और बारिश (Delhi Rains) होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से ठंड और बारिश से अपना बचाव कर रहे हैं.
बता दें कि गाजीपुर (दिल्ली-यूपी) बॉर्डर पर ठंड और बारिश के बीच किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से ठंड और बारिश से अपना बचाव कर रहे हैं. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसानों की तरफ दबाव बनाने की कवायद शुरू, 23 जनवरी को राजभवन तक निकालेंगे मार्च तो 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर किसान परेड की घोषणा
ANI का ट्वीट-
गाज़ीपुर (दिल्ली-यूपी) बॉर्डर पर ठंड और बारिश के बीच भी कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 37 दिन हो गए हैं।
एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "तिरपाल और जो कुछ भी हम लेकर आए हैं उसी से ठंड और बारिश से अपना बचाव कर रहे हैं।" pic.twitter.com/5N6ovddF7G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021
ज्ञात हो कि केंद्र और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत कल दोपहर 2 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रही है. इससे पहले हुई बैठक में केंद्र ने किसानों की चार में से दो मांगें मान ली है. यही कारण है कि इस बार सकारात्मक बातचीत होने के आसार दिख रहे हैं. हालांकि किसानों की तरफ से केंद्र पर दबाव बनाने की कवायद शनिवार से ही शुरू है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

