Delhi Fog: घने कोहरे के कारण दिल्ली में विजिबिलिटी कम, ठंड ने भी बढ़ाई है मुश्किलें
राजधानी दिल्ली में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है. यही कारण है कि विज़िबिलिटी कम नजर आ रही है. इसके साथ ही ठंड से साथ साल 2021 का आगाज हुआ है. राजधानी दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी है. दिल्लीवालों को ड्राइव करते वक्त खासा अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि विज़िबिलिटी कम होने से आप हादसे का शिकार हो सकते हैं.
नई दिल्ली, 3 जनवरी. राजधानी दिल्ली में आज भी घना कोहरा (Delhi Fog) छाया हुआ है. यही कारण है कि विज़िबिलिटी कम नजर आ रही है. इसके साथ ही ठंड से साथ साल 2021 का आगाज हुआ है. राजधानी दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी है. दिल्लीवालों को ड्राइव करते वक्त खासा अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि विजिबिलिटी कम होने से आप हादसे का शिकार हो सकते हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली में आज सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके कारण विजिबिलिटी कम नजर आ रही है. तस्वीरें जीटी करनाल रोड से साझा की है.ठंड ने भी दिल्लीवालों की परेशानी बढ़ा रखी है. यह भी पढ़ें-Delhi Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुरी राजधानी दिल्ली, 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा सफदरगंज का तापमान
ANI का ट्वीट-
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी कम रही। तस्वीरें जीटी करनाल रोड से। pic.twitter.com/LIn100naop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
गौर हो कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में शीत लहर के बीच सबसे कम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो कि 15 साल में सबसे कम है. जबकि शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे बेहद घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

