साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
धारा 377 के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश और केरल में होते थे. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 999 केस दर्ज हुए. वहीं दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 2016 में सबसे ज्यादा 377 धारा के केस दर्ज किए गए.
माना जा रहा है कि यह चीन का यह दांव अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य के लिए जमीन से घिरे नेपाल की भारत पर व्यापारिक निर्भरता कम करने की कोशिशों के मद्देनजर है. चीन के इस दांव से स्पष्ट है कि नेपाल का झुकाव चीन की ओर और बढ़ जाएगा.
मा ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट को 'अंत नहीं, एक नए अध्याय की शुरुआत' बताया। जैक मा चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं और फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 36.6 बिलियन डॉलर (करीब 26 हजार करोड़ रुपये) है.
ज्ञात हो कि सारा तेंदुलकर सचिन और अंजली की पहली संतान हैं. सारा ने मेडिसिन में पढ़ाई की है.उनकी मां भी एक डॉक्टर हैं. सारा लंदन जाने से पहले मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से पढ़ाई कर रही थीं.
बता दें कि दिलबाग सिंह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डीजीपी प्रिजन हैं. वहीं एसपी वैद को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बना दिया गया है.
पीएम मोदी ने आगे कहा, "निश्चित रूप से भारत 'MOVE' पर है (आगे बढ़ रहा है), हमारी अर्थव्यवस्था 'MOVE' पर है.. हम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं... हमारे शहर और कस्बे 'मूव' पर हैं... हम 100 स्मार्ट सिटी बना रहे हैं...
राहुल गांधी की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने शेयर किया है. तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'भगवान शिव आपको ढेर सारा आशीर्वाद देंगे. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको जहर पीने की ताकत देगा.'
कहा जा रहा है कि सीमापार आतंकवादियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है.साथ ही लगातार PAK पर अपने देश की धरती का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों के लिए ना करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
पूर्व कप्तान ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा-मैं यही कह सकता हूं कि लंबे समय से कोई भी भारतीय टीम श्रीलंका में नहीं जीती है. लेकिन हम वेस्टइंडीज, इंग्लैंड में जीते थे, हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीते थे. पिछली बार भारत ने 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी.
बता दें कि एसपी वैद्य 1986 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से ताल्लुक रखते हैं हैं। अपने अदम्य साहस के चलते उन्हें कई वीरता पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। राज्य के सबसे खतरनाक इलाकों में उनकी पोस्टिंग रही है.
इससे पहले कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास हो गया है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि विधानसभा भंग करने का औपचारिक ऐलान दोपहर 2.30 बजे के बाद की जाएगी
फिल्मकार करण जौहर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्विटर पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा, "ऐतिहासिक फैसला... बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं... समलैंगिकता को अपराध नहीं मानना और धारा 377 को खत्म करना मानवता तथा समान अधिकारों के लिए बड़ी उपलब्धि...
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर में आम आदमी को हिदायत देते हुए चेताया गया है कि वह ऐसी किसी भी को-ऑपरेटिव सोसायटी से बैंक के तौर पर लेन-देन करने से बचे क्योंकि अगर आप ने किया तो आपको घाटा हो सकता है.
ज्ञात हो कि मनोज ने पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें उन्हें पहला इनाम मिला है.
बता दें कि जहां भारत में सेम सेक्स मैरिज को लेकर सुनवाई जारी है वहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां सेम सेक्स मैरिज को मंजूरी दी जा चुकी है.ऑस्ट्रेलिया में साल 2017 में सेम सेक्स मैरिज लीगल होने के बाद लोगों ने संसद भवन के बाहर जश्न मनाया था.
भगत सिंह और उनके साथियों - राजगुरू और सुखदेव को पूर्ववर्ती लाहौर जेल में 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी. शादमान चौराहा उसी स्थान पर बना हुआ है.
भारत के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत का रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली और ईरान से तेल खरीदने पर इस वार्ता में चर्चा होगी लेकिन बातचीत इन मुद्दों पर केंद्रित नहीं रहेगी.
दूसरी तरफ टिकट लेने के दौरान जब आपकी बर्थ कन्फर्म नहीं होती है तब आप कुछ समय बाद इसी पीएनआर के जरिए यह कन्फर्म करते हैं कि आपकी सीट अब कन्फर्म हुई या नहीं.
एसएसपी पुलवामा चंदन कोहली ने हमले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है. हमले में एक प्रवासी मजदूर घायल हुआ है.
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण धेमाजी में सियांग नदी उफान पर है. सियांग नदी चीन से निकलती है। मेघालय के तीन जिलों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.