चीन की ओर से आयी इस मुसीबत में देवदूत बनकर आयी भारतीय सेना
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण धेमाजी में सियांग नदी उफान पर है. सियांग नदी चीन से निकलती है। मेघालय के तीन जिलों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.
नई दिल्ली: चीन में भारी बारिश के चलते पिछले दिनों ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोड़ दिया है. यही कारण है कि चीन के पानी छोड़ने से अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी में भी पानी बढ़ रहा है. बता दें कि इससे पहले चीन ने भारत को जानकारी देते हुए कहा था कि सांगपो नदी में पानी के बढ़े हुए स्तर ने 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार सांगपो नदी से 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. वहीं अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित एक द्वीप में फंसे 19 लोगों को भारतीय वायुसेना ने हवाई मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि असम के धेमाजी जिले से 200 से अधिक लोगों को बचाया गया.
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण धेमाजी में सियांग नदी उफान पर है. सियांग नदी चीन से निकलती है। मेघालय के तीन जिलों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. यह भी पढ़े-चीन ने कहा भारत बेल्ट एंड रोड में स्वाभाविक साझेदार, कश्मीर को लेकर कही बड़ी बात
ज्ञात हो कि सियांग नदी मूल रूप से तिब्बत से निकलती है और चीन में इसे सांगपो के रूप में जाना जाता है. यह लोहित और दिबांग नदी के साथ मिलकर असम में ब्रहमपुत्र नदी में तब्दील हो जाती है. यह भी पढ़े-चीन ने ब्रह्मपुत्र में छोड़ा लाखों लीटर पानी, असम-अरुणाचल में मच सकती है तबाही, अलर्ट जारी
गौरतलब है कि चीन के गुआंगदोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों से 127,000 लोगों को निकाला गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

