साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बता दें कि पूरा मामला HAL को नजरअंदाज कर रिलायंस को डसॉल्ट से कॉन्ट्रैक्ट मिलने का है. विपक्ष इस पर सरकार को घेरने में लगा है. सुप्रीम कोर्ट (SC) ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारत और फ्रांस के बीच समझौते के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई 10 अक्टूबर के लिये स्थगित कर दी.
बताना चाहते है कि आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान (Pakistan Govt) सरकार ने सरकारी खर्च को कम करने के मकसद से यह फैसला किया है. इसी के तहत आलीशान वाहनों की सूची तैयार की गई थी जिनको इस्लामाबाद में नीलामी के लिए रखा गया.
बता दें कि सरकार को वेतनभोगी वर्ग पर से कर्ज के बोझ को भी कम करना है और अपना राजस्व कर भी बढ़ाना है. वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2018-19 के शेष नौ महीनों के लिए बजट पेश करेंगे.
एयरपोर्ट पर CM योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की. इसके बाद पीएम सेना के हेलीकॉप्टर से डीरेका गए जहां से वह सड़क मार्ग से नरउर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे.
पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि कभी डर नहीं लगना चाहिए. मन में तय करना चाहिए कि डर नाम की कोई चीज नहीं है. उन्होंने कहा, 'पता है गांधी जी क्या करते थे. गांधी जी छोटे थे तो उनको डर लगता था. उनकी मां ने उनको समझाया कि राम का नाम लो, डर चला जाएगा.'
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से रवि शास्त्री को हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि रवि शास्त्री कमेंटरी में ही अच्छे लगते हैं और उन्हें कोच पद से हटा दिया जाना चाहिए. साथ ही चेतन चौहान ने इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार रवि शास्त्री को बताया है.
इस दौरान मोहन भागवत राजनीतिक तौर पर आक्रामक नहीं दिखे. उन्होंने माना कि कांग्रेस की विचारधारा का बड़ा योगदान देश की स्वतंत्रता में रहा. BJP की धुर विरोधी कांग्रेस की सराहना सियासत में उबाल ला सकती है. वो भी ऐसे समय जब कई राज्यों में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव नजदीक है.
खबरों की मानें तो जिचकर अपने छोटे बेटे प्रियाश जिचकर को अपने साथ आधिकारिक यात्रा पर ले गईं. प्रियाश मुंबई में पढ़ाई करता है. इस मामले पर एनएमसी में कांग्रेस नेता तानाजी वान्वे ने भी जिचकर की आलोचना की
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष यहां शिवराज सरकार की आलोचना कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, 'जब सचिन तेंदुलकर मैदान में उतरते थे, तो सबको पता होता था कि रन बनेंगे. उन्हें रन-मेकिंग मशीन कहा जाता था.
चानू ने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। चानू ने 48 किग्रा वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया था. इसके बाद इस साल अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था. हालांकि, चोट के चलते वह एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थी.
पाकिस्तान (Pakistan) के आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार व्यापार घाटे और बजट घाटे को कम करने को लेकर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है, जो इसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई संदेश दिया. उन्होंने लिखा- भाषा वह माध्यम है जिससे कोई भी समाज अपना ज्ञान, संस्कृति और संस्कार भावी पीढ़ियों तक पहुंचाता है. हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में लगे भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.
गौरतलब है कि इससे पहले 9 सितंबर को किश्तवाड़ में ही कार और बस की टक्कर में चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे. इससे पहले एक सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी व 8 अन्य घायल हो गए थे.
गौरतलब है कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में तब विपक्ष में रहे नायडू और अन्य को महाराष्ट्र में बाबली परियोजना के नजदीक विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था और उन्हें पुणे में जेल में डाल दिया गया था.
यह घटना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी के पास की है. पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और उसकी ससुराल बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में है. पीड़िता का अपने ससुराल और पति से तीन तलाक का विवाद चल रहा है.
आंध्रप्रदेश के पूर्व गोदावरी के तपेश्वरम स्थित सुरुचि फूड की ओर इतना वजनी लड्डू बनाया गया। सुरुचि फूड के प्रवक्ता उप्पलपति रामभद्र राजू ने बताया कि इसे बनाने में तीन लाख रुपये खर्च हुए.
पीएम मोदी बोहरा समुदाय के इस कार्यक्रम स्थल सैफी मस्जिद पर 30 मिनट रुकेंगे. मध्य प्रदेश में दो महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम का बोहरा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं.
बताना चाहते है कि गौतम गंभीर हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जो किन्नर समाज द्वारा आयोजित किया गया था. इस आयोजन का नाम था 'हिजड़ा हब्बा'. गौतम गंभीर जब यहां पहुंचे तो किन्नरों ने उन्हें उनकी तरह तैयार होने में सहायता की और फिर ये तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं.
राहुल पहले ही ट्वीट कर अरुण जेटली का इस्तीफामांग चुके हैं.राहुल ने कहा कि हमारे पास सबूत है. पीएल पुनिया ने बताया कि बजट पेश होने के अगले दिन 1 मार्च को अरुण जेटली और विजय माल्या बात कर रहे थे.
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत अपने रायपुर दौरे के दौरान कहा था कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में तय समय पर ही चुनाव होंगे.