आर्थिक तंगी से बेहाल पाकिस्तान, इमरान खान की सरकार आज पेश करेगी मिनी बजट
बता दें कि सरकार को वेतनभोगी वर्ग पर से कर्ज के बोझ को भी कम करना है और अपना राजस्व कर भी बढ़ाना है. वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2018-19 के शेष नौ महीनों के लिए बजट पेश करेंगे.
पेशावरः पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक तंगी से बेहाल हो चुका है. एेसे हालात में देश के नए पीएम इमरान खान की सरकार मंगलवार को मिनी बजट पेश करेगी. प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि वित्त मंत्री असद उमर आज मिनी बजट पेश करेंगे। कराची में पाकिस्तानी मीडिया के साथ बैठक के दौरान इमरान ने देश के खर्चों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज से भ्रष्टाचार मिटाने पर भी जोर दिया.
उन्होंने कहा कि खर्च कम करना और भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है. पाकिस्तान के आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, PAK की सरकार व्यापार घाटे और बजट घाटे को कम करने को लेकर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है, जो इसकी अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है. यह भी पढ़े-इमरान खान ने पहले माना कंगाल हुआ पाकिस्तान, अब मंगलवार को पेश करेंगे मिनी बजट
बता दें कि सरकार को वेतनभोगी वर्ग पर से कर्ज के बोझ को भी कम करना है और अपना राजस्व कर भी बढ़ाना है. वित्त मंत्री वित्त वर्ष 2018-19 के शेष नौ महीनों के लिए बजट पेश करेंगे. मिनी बजट पेश करने का मुख्य उद्देश्य मौजूदा आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों को सरल व कारगर बनाना है.
प्रधानमंत्री (Prime Minister) इमरान की मानें तो सख्त फैसले और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी सरकार के दो अहम प्राथमिकताएं हैं। इस बीच पाकिस्तान के आर्थिक विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि संघीय सरकार के सामने व्यापार और बजट घाटे के बोझ को कम करने की चुनौती बहुत बड़ी है. उनकी मानें तो यही दोनों चुनौतियां देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर बना रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

