देश

राजस्थान सहित पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करा सकता है चुनाव आयोग

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत अपने रायपुर दौरे के दौरान कहा था कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में तय समय पर ही चुनाव होंगे.

राजस्थान सहित पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करा सकता है चुनाव आयोग
चुनाव आयोग (Photo Credits: ANI)

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि चुनाव आयोग इस साल मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है. इस पुरे मसले पर चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पुराने चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है जबकि बाकी के चार राज्यों में एक चरण में ही मतदान हो सकता है. वहीं दूसरी ओर अगले साल लोकसभा चुनावों को लेकर भी पार्टियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत अपने रायपुर दौरे के दौरान कहा था कि छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में तय समय पर ही चुनाव होंगे. यह भी पढ़े-बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग, 17 विपक्षी दल चुनाव आयोग से मिलेंगे

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां तेज करते हुए आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि आठ अक्तूबर को आखिरी वोटर लिस्ट जारी होगी. आयोग ने राज्य विधानसभा को समय से पहले भंग किए जाने के बीच वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया रोक दी थी.

आठ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी जिसका मतलब ये हुआ कि इस तारीख के बाद किसी भी समय चुनाव कराए जा सकते हैं. नई मतदाता सूची सामने आने के बाद ही आयोग कानूनी रूप से चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए तैयार होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).