साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बता दें कि कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान कई टेस्ट रिकॉर्ड अपने नाम किए. वहीं मीराबाई चानू ने बीते महीने हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.
राहुल ने आगे कहा पीएम-कभी इधर देखते कभी उधर कभी ऊपर कभी नीचे देखते लेकिन मुझसे नजर नहीं मिला पाए. अंत में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी जी इसलिए नजर चुराते हैं क्योंकि उन्होंने देश का पैसा चोरी किया है.
इस डील को रिलायंस को क्यों दिया गया इस सवाल पर डिप्टी चीफ देव ने कहा कि ये बात कमर्शियल है, जो फ्रैंच कंपनी है उनको पता है कि ये ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट है. अब उसे कैसे सर्विस करना है, किसके पास जाना है. ये सरकार दबाव नहीं डाल सकती है.
बता दें कि अगले वर्ष 31 जनवरी तक किसी भी व्यक्ति को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है. हर वर्ष सितंबर महीने से इस पुरस्कार के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर यह फैसला करेंगे कि इस मामले को संवैधानिक पीठ को भेजा जाए या नहीं. 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हमारा एक डेलिगेशन CVC से मिला, हमने इस मुद्दे पर उन्हें एक मेमोरेंडम भी दिया. हमने मांग की है कि इस मुद्दे से जुड़ी सभी फाइल सीज़ की जाए और एफआईआर दर्ज हो.
मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से सीट शेयरिंग पर सवाल पूछा गया कि वो अमित शाह (Amit Shah) के 20-20 फॉर्मूले पर क्या राय रखते हैं. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के बीस-बीस सीटों के बंटवारे के फार्मूले को मानने से इनकार कर दिया है.
ज्ञात हो कि इस नई व्यवस्था के तहत ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इंश्योरेंस पॉलिसी के नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी को अपने व्हाट्स ऐप (WhatsApp) के जरिए एक मैसेज भेजना होगा.
पात्रा ने कहा कि राहुल के ट्वीट को पाकिस्तान (Pakistan) टैग कर रहा है और उनके ट्वीट का हवाला दे रहा है. विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस और पाकिस्तान के बात करने के लहजे में एक समानता देखने को मिली है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को अमेठी पहुंचे हैं. इस बार राहुल को शिवभक्त के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी की गई है.
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को ‘अटल बिमित व्यक्ति कल्याण योजना’ को मंजूरी दे दी है. नौकरी गंवा देने की स्थिति में भी व्यक्ति को आर्थिक मदद मिलेगी. यह मदद दूसरी नौकरी या रोजगार की तलाश के दौरान मिलेगी
ज्ञात हो कि मुलक्कल जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले मिशनरीज ऑफ जीसस का बिशप था. विशेष जांच दल ने गुरुवार को उससे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. बिशप को शुक्रवार को जांच दल के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री ने बंद दरवाजे के पीछे निजी तौर राफेल डील (Rafale Deal) पर बात की और इसमें बदलाव कराया.
दूसरी तरफ इन आरोपों पर केंद्र सरकार कहती रही है कि अनिल अंबानी का हमसे कोई संबंध नहीं है. अनिल अंबानी (Anil Ambani) को ऑफसेट देने के लिए हमने नहीं बल्कि विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट ने चुना है. ऐसे में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने एक बार फिर मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं
पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के संबलर क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई. ये पांचों हाल ही में नियंत्रण रेखा पार कर आए थे और वे घाटी के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले थे. इसमें से गुरुवार रात दो आतंकी मारे गए थे.
गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मुलाकात इस महीने के आखिर में होगी.
पीटीआई के मुताबिक आरोपी की उम्र 23 साल है. पुलिस ने उसे अपने गे साथी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. खडक पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.
परिवार से मिलने गये केजरीवाल ने कहा है कि 'सर्जिकल स्ट्राइक डे' मनाने का सबसे अच्छा तरीका यह होता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान द्वारा यातनाएं देकर मार डाले गए नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) के परिवार से मिलने जाते.
ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने दोपहर बाद या शाम से पहले तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया था. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए (UPA) सरकार ने 126 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था और एक विमान की कीमत सिर्फ 526 करोड़ रुपये थी. साथ ही 70 साल से विमान बना रही सरकारी कंपनी एचएएल (HAL) को विमान बनाने का कॉन्ट्रेक्ट मिलने वाला था, लेकिन पीएम मोदी से सब कुछ बदल डाला.