Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. सीएसके को अपने पहले मैच में हार मिली थी, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी. ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस को हराकर इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता था. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा था; अब वे वापसी करने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (CSK vs PBKS Key Players To Watch)
रुतुराज गायकवाड़: पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कप्तानी का भार पूरी तरह से रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर होगा. सीएसके की बल्लेबाजी के मुख्य आधार के रूप में, रुतुराज गायकवाड़ को अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी का सामना करने के लिए एक स्थिर शुरुआत देनी होगी. पावरप्ले में रुतुराज गायकवाड़ का स्ट्रोकप्ले और अनुभवी संजू सैमसन के साथ उनकी साझेदारी मैच में अहम होगी.
संजू सैमसन: संजू सैमसन हाल ही खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं. संजू सैमसन अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं.
नूर अहमद: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख स्पिनर हैं. आईपीएल में नूर अहमद ने 37 मैचों में 48 विकेट लिए हैं. गुवाहाटी में स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में नूर अहमद कारगर साबित हो सकते हैं.
प्रभसिमरन सिंह: पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.72 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी प्रभसिमरन सिंह से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.
श्रेयस अय्यर: प्रभसिमरन सिंह के अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 162.91 की स्ट्राइक रेट से 347 रन निकले हैं. श्रेयस अय्यर आज के मुकाबले में अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.
अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले 9 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की कमर तोड़ सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs PBKS 7th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल.
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY