LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 11th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (LHQ vs MS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लाहौर कलंदर्स की टीम पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, मुल्तान सुल्तांस ने शानदार शुरुआत की है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतरेगी. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें मुकाबले में शुक्रवार (3 अप्रैल) को लाहौर कलंदर्स (LHQ) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MS) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. मुल्तान सुल्तांस की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और उसने अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया है. दूसरी तरफ, लाहौर कलंदर्स की टीम ने एक मैच जीता और एक मैच गंवाया है. ऐसे में टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर लय में लौटना चाहेगी.

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड रिकॉर्ड (LAH vs MUL Head to Head T20 Record)

लाहौर कलंदर्स (LAH) और मुल्तान सुल्तांस (MUL) के बीच टी20 क्रिकेट में हमेशा से रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो मुल्तान सुल्तांस ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. यहां इस सीजन में कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, जबकि स्पिन गेंदबाज सहायक भूमिका में रहते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2026 के प्रमुख खिलाड़ी (LHQ vs MS PSL 2026 Key Players To Watch Out): शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, फखर जमान, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (LHQ vs MS Mini Battle): फखर जमान और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, स्टीवन स्मिथ और शाहीन अफरीदी के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. इसके अलावा एश्टन टर्नर और सिकंदर रजा के बीच भी दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच 11वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LHQ vs MS 11th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LHQ vs MS 11th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LHQ vs MS 11th T20 Match Live Streaming In India)

लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs MS 11th T20 Match Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीवन स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शान मसूद, एश्टन टर्नर (कप्तान), अराफात मिन्हास, मोहम्मद नवाज, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल, मोमिन कमर.

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उसामा मीर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह.

नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.