देश

गे पार्टनर ने सेक्स करने से किया इनकार तो लड़के ने चाकू से किया ऐसा काम की मच गया हड़कंप

पीटीआई के मुताबिक आरोपी की उम्र 23 साल है. पुलिस ने उसे अपने गे साथी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. खडक पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.

गे पार्टनर ने सेक्स करने से किया इनकार तो लड़के ने चाकू से किया ऐसा काम की मच गया हड़कंप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक समलैंगिक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि उस युवक के गे पार्टनर ने दोबारा यौनसंबंध बनाने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर आरोपी ने उसे चाकू घोंप दिया. पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 307 यानी 'हत्या की कोशिश' के तहत मामला दर्ज किया है.

पीटीआई (PTI) के मुताबिक आरोपी की उम्र 23 साल है. पुलिस ने उसे अपने गे साथी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. खडक पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े-सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिकता पर फैसला आते ही करन जौहर का बड़ा बयान, कहा-आज मुझे..

पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित के बीच पिछले कुछ सालों से संबंध थे. मंगलवार की रात आरोपी युवक अपने गे पार्टनर के घर गया. रात में दोनों ने यौन संबंध बनाए. बुधवार की सुबह जब दोनों जगे तो पीड़ित ने अपने साथी से दोबारा सेक्स करने की इच्छा जताई. आरोपी ने इस बात से इनकार कर दिया.

इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसी दौरान आरोपी ने तेजधार चाकू से पीड़ित पर हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़े-समलैंगिकता: दुनिया के इन देशों में सेम सैक्स मैरिज को मिल चुकी है कानूनी मंजूरी

वही पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में पीड़ित और आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).