CSK vs PBKS T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से 3 अप्रैल को होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (CSK vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आईपीएल में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच सीएसके ने जीते और 16 ही मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए. आईपीएल के पिछले सीजन में की दोनों भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में दोनों टीमें दो मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी और उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. कूपर कोनोली ने डेब्यू मैच में नाबाद 72 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं.

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है और टीम को अपने खाते में एक हार झेलनी पड़ी है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन जेमी ओवरटन ने बनाए हैं, जिनके नाम 43 रन दर्ज हैं. वहीं, टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अंशुल कंबोज ने लिए हैं, जिन्होंने अब तक 2 विकेट हासिल किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

पंजाब किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है और टीम ने अब तक एक मुकाबला जीत लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन कूपर कोनोली ने बनाए हैं, जिनके नाम 72 रन दर्ज हैं. वहीं, टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट विजयकुमार वैशक ने लिए हैं, जिन्होंने अब तक 3 विकेट हासिल किए हैं. पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.