साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार जारी है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. बर्ड फ्लू के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि मनुष्य में ट्रांसमिट की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी.
कृषि कानूनों को लेकर देश में किसानों का घमासान कम खत्म होगा यह कहना मुश्किल है. हालांकि यह मसला राजनीति का केंद्र जरूर बना हुआ है. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल लगातार किसानों के मसले को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ है कि ये कानून गलत हैं.
आज के इस दौर में भविष्य की चिंता न रहे इसलिए लोग तरह-तरह के इन्वेस्टमेंट करते हैं. इसके साथ ही बेटियों के पिता एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी और पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से निवेश करते हैं. जिससे भविष्य में पढाई से लेकर शादी तक में किसी भी तरह की परेशानी न हो. हालांकि लोगों में मन में अक्सर सवाल उठता है कि सुकन्या समृद्धि योजना और एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी में कौन सी बेहतर है.
11 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वृषभ- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.
10 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
9 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. वृषभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी.
कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन पायी है. राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र और किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है. सरकार ने साफ किया है कि वह कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने वाले हैं. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में सरकारी गड़बड़ी की वजह से 7.5 लाख से अधिक किसानों को 'सम्मान निधि' नहीं मिली.
बिहार में नीतीश सरकार पर कांग्रेस और आरजेडी लगातार हमलावर है. सूबे में आपराधिक घटनाओं सहित तमाम मसलों को लेकर राज्य सरकार से आरजेडी सवाल पूछ रही है. इन सबके बीच 14 जनवरी के बाद सूबे में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होने की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले ही बिहार सरकार की सहयोगी हम ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है. जिससे एनडीए बेचैन है तो वहीं नीतीश कुमार की चिंता बढ़ गई है.
कोरोना के बाद देश में अब बर्ड फ्लू का खतरा बना हुआ है. यही कारण है कि भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल , हिमाचल प्रदेश सहित यूपी में कई मामले बर्ड फ्लू के सामने आए हैं. बर्ड फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट पहले ही जारी किया है. इसके साथ प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. प्रयागराज जे डीएफओ ने कहा कि सभी जलाशयों पर हमारी नजर है. अगर कोई मरा हुआ पक्षी दिखे तो हमें सूचित करें.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों और मोदी सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका है. बावजूद इसके किसानों को केंद्र से अब भी मसला सुलझाने की उम्मीदें हैं. यही कारण है कि आज बातचीत से पहले राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कुछ न कुछ हल निकाल लेगी.
महिलाओं को ध्यान में रखकर कई तरह की योजनाएं चल रही है और चलती रहती है. जिससे उनकी परेशानियां कुछ हद तक कम हों. इसी बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. जिससे कामकाजी महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा. पुलिस के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है. लुधियाना पुलिस ने कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखरेख के लिए फ्री क्रेच सुविधा शुरू की है.
पुडुचेरी से एक बेहद ही चौकानेंवाली खबर सामने आ रही है. इस मामले के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल जिले के एक कलेक्टर को बैठक के दौरान पानी की बोतल में पानी की बजाय जहरीला पदार्थ दिया गया. यह पूरी घटना पुडुचेरी के डीएम पुरवा गर्ग के साथ घटी है.
हर कोई आज के समय में चाहता है कि वह ऐसी जगह निवेश करे जहां उसको पैसों पर अच्छा इंटरेस्ट मिले. ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं एफडी एक अच्छा विकल्प है जहां आप निवेश के माध्यम से अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. एफडी यानि फिक्सड डिपॉजिट में पैसों की सेविंग सहित अच्छा इंटरेस्ट भी ग्राहकों को मिलता है.
आज के समय में हर चीज की सही प्लानिंग बहुत जरूरी है. खासकर निवेश के मामले में आपको किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहिए. यही कारण है कि भविष्य के निवेश को लेकर सभी को चिंता होती है. बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर प्लान कर इन्वेस्टमेंट सबसे ज्यादा फायदेमंद है. इसी कड़ी में हम आपको कुछ अहम बातें बताना चाहते हैं जिसके माध्यम से आप सही तरीके से अपने बच्चों के लिए निवेश कर सकेंगे. साथ ही यहां आपको बेहतर रिटर्न भी मिलेगा.
8 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- जिद ना करें. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. वृषभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो की सच्चाई जब पता चलता है तो यह फेक साबित होतीं हैं. ताजा मामले में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है वह एसी रिपेयर बनाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि यह दावा पूरी तरह से फेक है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है. लगातार इस मसले पर बयानबाजी का दौर शुरू है. शिवसेना ने बुधवार को औरंगाबाद का नाम बदलने की वकालत करते हुए केंद्र को पत्र लिखा हुआ है. इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी एनसीपी का रुख इस मसले पर अलग ही है. नाम बदलने को लेकर शिवसेना और एनसीपी आमने-सामने आ गए हैं. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पुरे मुद्दे पर कहा कि नामांतर का कोई भी विषय सरकार के एजेंडे में नहीं है.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. आठवें दौर की बातचीत में भी कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों के मसले लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर निशाना साधा रहा है. इसी बीच आरजेडी नेता मनोज झा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए, जल्द किसान आंदोलन का हल निकाला जाना चाहिए.
जेईई एडवांस की परीक्षा की तारीख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की तारीख साफ हो गई है. यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को होगी.
बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कुछ राज्यों में जारी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल में कई मामले बर्ड फ्लू के सामने आए हैं. दूसरी तरफ बर्ड फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रही है. इसी बीच बर्ड फ्लू के कारण यूपी की राजधानी लखनऊ में चिकन की बिक्री में कमी आयी है. इसके साथ ही चिकन की कीमतों में भी कमी आयी है.