Farmers Protest: आरजेडी का केंद्र पर निशाना, कहा-सरकार को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए, जल्द निकालें किसान आंदोलन का हल
कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. आठवें दौर की बातचीत में भी कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों के मसले लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर निशाना साधा रहा है. इसी बीच आरजेडी नेता मनोज झा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए, जल्द किसान आंदोलन का हल निकाला जाना चाहिए.
नई दिल्ली, 7 जनवरी 2021. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों और सरकार के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. आठवें दौर की बातचीत में भी कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों के मसले लेकर कांग्रेस (Congress) सहित पूरा विपक्ष लगातार केंद्र पर निशाना साधा रहा है. इसी बीच आरजेडी नेता मनोज झा (RJD Leader Manoj Jha) ने मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए, जल्द किसान आंदोलन का हल निकाला जाना चाहिए.
आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि सरकार अगर सोचती है किसान आंदोलन को थाका कर ख़त्म कर दिया जाएगा तो मैं समझता हूं कि यह गलतफहमी उन्हें नहीं पालनी चाहिए. मुझे डर है कि अगर किसान आंदोलन का हल नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में क्या होगा कल्पना से परे है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest Updates: गाजीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
ANI का ट्वीट-
सरकार अगर सोचती है किसान आंदोलन को थाका कर ख़त्म कर दिया जाएगा तो मैं समझता हूं कि यह गलतफहमी उन्हें नहीं पालनी चाहिए। मुझे डर है कि अगर किसान आंदोलन का हल नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में क्या होगा कल्पना से परे है: मनोज झा, RJD#FarmerProtests pic.twitter.com/GX72BSoxNz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2021
वहीं इससे पहले किसानों ने आज ट्रैक्टर मार्च निकाला था. किसानों संगठनों का इसे लेकर कहना है कि यह मार्च 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर परेड का अभ्यास है, हर किसान यूनियन की तरफ से आंदोलन को तेज किया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में किसानों ने सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब पिछले डेढ़ महीने से मोर्चा खोला हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

