लाइफस्टाइल

January 11, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

11 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वृषभ- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.

January 11, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

11 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

1.मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें. पत्नी की कोई बात न टालें.

शुभ रंग- सफेद

2. वृषभ- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.

शुभ रंग-बैगनी

3. मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें.गाड़ी आज के दिन संभलकर चलाएं.

शुभ रंग-पीला

4. कर्क-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

शुभ रंग-नारंगी

5. सिंह- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों. कानूनी लड़ाई में जीत मिलेगी.

शुभ रंग- पर्पल

6.कन्या- आज इनकम बढ़ेगी, परिवार में विवाद हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. किसी ने ना उलझें.

शुभ रंग-भगवा

7. तुला- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. माता-पिता का अच्छे से ध्यान रखें. परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं.

शुभ रंग- नारंगी

8. वृश्चिक- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. जॉब के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.

शुभ रंग-हरा

9. धनु- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.

शुभ रंग- सफेद

10. मकर- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

शुभ रंग- पीला

11. कुंभ-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.

शुभ रंग- भूरा

12. मीन- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ रंग- क्रीम

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).