Bird Flu: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अच्छी खबर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-किसी मनुष्य में ट्रांसमिट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली
राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार जारी है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. बर्ड फ्लू के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि मनुष्य में ट्रांसमिट की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी.
नई दिल्ली, 11 जनवरी 2021. राजधानी दिल्ली, राजस्थान, केरल सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का प्रकोप लगातार जारी है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. बर्ड फ्लू के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि मनुष्य में ट्रांसमिट की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने इसकी जानकारी दी.
केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व पशु संगठन ने जो गाइडलाइन दी, वैज्ञानिकों ने जो बताया, उसमें कहा गया है कि बर्ड फ्लू मनुष्य में ट्रांसमिट नहीं होता. अभी तक हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि किसी व्यक्ति में बर्ड फ्लू ट्रांसमिट कर गया है. यह भी पढ़ें-Bird Flu को लेकर महाराष्ट्र सरकार भी एक्टिव, नजर रखने के लिए ठाणे नगर निगम ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया
ANI का ट्वीट-
विश्व पशु संगठन ने जो गाइडलाइन दी, वैज्ञानिकों ने जो बताया, उसमें कहा गया है कि बर्ड फ्लू मनुष्य में ट्रांसमिट नहीं होता। अभी तक हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है कि किसी व्यक्ति में बर्ड फ्लू ट्रांसमिट कर गया है: केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह pic.twitter.com/AfGjFOCnyA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2021
वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में पक्षियों के मरने की खबरों के बीच केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र के परभणी जिले, मुंबई, ठाणे, सहित बीड में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है. साथ ही केंद्र ने राज्यों से पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट सहित अन्य चीजों के स्टॉक अच्छे से मेंटेन करने के लिए कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

