साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इनकम टैक्स में बड़ी राहत दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्ट टैक्स कोड ने अपनी रिपोर्ट देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पिछले हफ्ते दे दी है. इस रिपोर्ट में विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए हैं, जिसमें (डीडीटी) को खत्म करने का सुझाव दिया गया है. रिपोर्ट में पर्सनल इनकम टैक्स रेट्स को रिवर्क करने की सलाह दी गई है.
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य में अगले 2-3 महीनों के भीतर 50 हजार नौकरियों की भर्ती की जाएगी. सत्यपाल मलिक ने कहा कि हम आज यह घोषणा करते हैं कि जम्मू कश्मीर प्रशासन में 50 हजार नई नौकरियां निकाली जाएंगी. हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे पूरे जोश के साथ इसमें शामिल हों.
एसपी सांसद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर में जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज 28 मुकदमों और किताबें चोरी करने के एक केस में समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान (Azam Khan) की अग्रिम जमानत की अर्जी को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है.
Vivo भारतीय मार्केट में अपनी Zसीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo Z1x लॉन्च करने जा रही है. जानकारी के अनुसार वीवो ज़ेड1एक्स (Vivo Z1X) को भारत में 6 सितंबर 2019 को लॉन्च किया जाएगा. इसके बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है. ज्ञात हो कि यह स्मार्टफोन (Vivo Z1X) 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.
देश के गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का मसला उठाया है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के साथ अब जम्मू कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं होगी, पाकिस्तान के साथ अगर बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर होगी.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर क्रिकेट गेम का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. वैसे यह वीडियो तो है क्रिकेट का लेकिन यूजर्स इसे भारत के PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान से जोड़कर शेयर कर रहे है. इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट और इसे शेयर भी कर रहे है. वीडियो में यूजर्स ने मोदी को बल्लेबाज बनाया है, इमरान को गेंदबाज और डोनाल्ड ट्रंप को विकेटकीपर बनाया है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटने के बाद से ही वो लगातार चर्चा में बना हुआ है. भारत सहित विश्व में जम्मू-कश्मीर को लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच मोदी कैबिनेट की बुधवार शाम यानि आज बैठक होने जा रही है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार कश्मीर में आवश्यक बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए करोड़ों रुपये के पैकेज का ऐलान कर सकती है.
28 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी.साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है,मिथुन- आज के दिन परिवार से मनमुटाव होगा.
भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कथित ‘मारक शक्ति' वाले बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ब्रिटेन के एक मुस्लिम सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित ट्वीट कर नए विवाद को जन्म दे दिया है. नजीर अहमद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी,अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर के मौत के बाद अब अगला नंबर नरेंद्र मोदी का है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बाकी लोगों को चोर-चोर कहने की आदत पड़ चुकी है. वह इस काम में माहिर हो चुके हैं और देश की जनता इसके लिए उन्हें करारा जवाब भी दे चुकी है. वित्त मंत्री ने ये बातें मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं.
Xiaomi 29 अगस्त को Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस दौरान कंपनी के सब-ब्रांड Redmi द्वारा Redmi TV और RedmiBook 14 को भी लॉन्च किया जाएगा. लेकिन इससे पहले दोनों ही रेडमी नोट हैंडसेट के स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी लीक हो गई है.
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी के पहले 64 MP कैमरे वाले फोन को Realme XT के नाम से जाना जाएगा. जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रमुख मार्केटिंग ऑफिसर ने रियलमी एक्सटी की आधिकारिक तस्वीर साझा की हैं. इस तस्वीर में फोन का ग्रेडिएंट व्हाइट वेरिएंट नज़र आ रहा है.
27 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.वृषभ- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठायेंगे.पाक पीएम इमरान खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में केंद्रीय जांच एजेंसी के शिकंजे में हैं. बता दें कि पी चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने पी चिदंबरम की कस्टडी 4 दिनों के लिए बढ़ा दी है.
जी-7 समिट में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की.दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जो भी मुद्दे हैं, वे द्विपक्षीय हैं. इन मुद्दों के लिए हमें किसी तीसरे देश की जरूरत नहीं है.
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों से हरा दिया. रनों के अंतर से विदेशी जमीन पर यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे रोहित शर्मा एंकर की भूमिका में नजर आए. उन्होंने इस मैच के दो हीरो जसप्रीत बुमराह और अजिंक्य रहाणे से बातचीत की. जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
26 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
25 अगस्त 2019के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. वृषभ- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा.
24 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.