साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
12 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. मिथुन- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने हाल ही में पुराने कानून में संशोधन करते हुए बड़ा बदलाव किया है. मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 में केंद्र सरकार ने जुर्माने की रकम में भारी बढ़ोत्तरी की है. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने गडकरी को पत्र लिखकर कहा है कि नए मोटर वाहन अधिनियम में निर्धारित जुर्माना अत्यधिक बढ़ गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद है. ऐसे में टीम इंडिया 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले टी-20 मैचों में अपनी लय बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी. इसी कड़ी में हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताना चाहते हैं जिनपर सभी की नजरें होंगी. इन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, शिखर धवनऔर हार्दिक पंड्या का समावेश है.
टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बताना चाहते है कि वेस्टइंडीज दौरे में पंड्या भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. इस वीडियो में वो बल्लेबाजी कर रहे है जबकि उनके बड़े भाई क्रुणाल गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे है. इस दौरान हार्दिक पंड्या आक्रामक शॉट लगाने का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में काबिज केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों को लेकर एक बड़ा ऐलान करते हुए वीआईपी कल्चर खत्म करने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में वीआईपी कमरे नहीं दिए जायेंगे. इससे सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा, लेकिन यह सबसे बेहतर होगा.
आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है. जानकारी के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री ने सीबीआई द्वारा दायर किये गए मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में नियमित ज़मानत के लिए याचिका दायर की है. इसके साथ ही पूर्व वित्त मंत्री ने उनकी न्यायिक हिरासत पर दिए गए फैसले को भी चुनौती दी है.
उन्नाव रेप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.इसे लेकर सरकार किसी तरह की कोताई नहीं बरतना चाहती है.इसी कड़ी में अब खबर है कि पीड़िता का बयान आज से दर्ज किया जाएगा. इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में आज विशेष कोर्ट बैठने जा रही है. इसे लेकर सुनवाई के लिए जज एम्स अस्पताल पहुंच चुके है.
11 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.
फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म Zomato को लेकर इंटरनेट पर कई मजेदार किस्से समय-समय पर सामने आते रहते है. चाहे वो ग्राहकों द्वारा किये गए सवाल हो या Zomato द्वारा दिए गए मजेदार जवाब हो. एक एग्जीक्यूटिव के डिटेल्स को लेकर लोग खूब कमेंट कर रहे है. इस डिलीवरी बॉय के डिटेल्मेंस लिखा हुआ है कि उसकी शादी को सात साल हो गए है और उसके 11 बच्चे हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राज्य के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. दरअसल लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि कृपाशंकर सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते है. अभी हाल ही में कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह के घर सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गणपति दर्शन करने गए थे.
गुजरात के वडोदरा स्थित सर सायाजी जनरल (एसएसजी) अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यह आग पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में लगी है. जो कि बच्चो का वार्ड है. अच्छी खबर यह है कि सभी बच्चों को सुरक्षित वार्ड से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है. बताना चाहते है कि लोकसभा चुनाव से पहले उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा था. अपने इस फैसले के बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल अंदरूनी राजनीति के लिए कर रही है.
10 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद से दूर रहें. वृषभ- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.
9 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा.
8 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
क्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर बड़ा बयान दिया है जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गौमूत्र से कई प्रकार की दवाईयां तैयार की जाती है. साथ ही कैंसर की दवाई भी गौमूत्र से बनाई जाती है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जाने के बाद से ही पाकिस्तान परेशान है. यही कारण है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान ने सीमा पर तनाव बरकरार है.
देश की राजधानी दिल्ली स्थित पंजाबी बाग इलाके में आग लगने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार पंजाबी बाग इलाके में स्थित एक गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर 22 दमकल की गाड़ियां (22 Fire Tenders) पहुंची है और राहत बचाव कार्य जारी है.
कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. हर मोर्चे पर भारत ने सामने ना टिकने वाले पाकिस्तान ने अब एक नई चाल चली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जहाज को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी.
चंद्रयान 2 मिशन में लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर हर भारतीय मायूस जरूर है. लेकिन इस मिशन को पूरी तरह विफल नहीं कहा जा सकता. वैसे देखा जाए तो लैंडर से संपर्क टूटने से पहले ही भारत ने काफी कुछ हासिल कर लिया है. वही इसरो मानें तो मिशन 95 प्रतिशत तक सफल रहा है. इसी बीच मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और मोदी सरकार को बधाई दी हैं.