लाइफस्टाइल

राशिफल 10 सितंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

10 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद से दूर रहें. वृषभ- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मिथुन- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.

राशिफल 10 सितंबर: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

10 सितंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपका कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद से दूर रहें, मानहानि का योग है.इसलिए सोच समझकर कार्य करें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - पीला

वृषभ- आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.किसी पुराने करीबी से मुलाकात हो सकती है, सेहत अच्छी रहेगी.कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - हरा

मिथुन- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. सबसे अहम बात आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.  वाणी पर संयम रखें.

शुभ अंक -6

शुभ रंग - पीला

कर्क- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है. किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - ग्रे

सिंह- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.सेहत का विशेष ध्यान रखें. किसी से ना उलझें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - क्रीम

कन्या- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का साथ मिलेगा।किसी यात्रा की योजना बन सकती है.

शुभ अंक -1

शुभ रंग -नीला

तुला-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, किसी से ना उलझे.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपकी सेहत अच्छी रहेगी. गाड़ी संभलकर चलाएं। किसी तरह की जल्दबाजी ना करें।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - आसमानी

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. घरवालों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है.इसलिए सब काम शांति से करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - सफेद

धनु- आज के दिन परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.परिवार के साथ बैठकर सारी बातें सुलझा लें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - भूरा

मकर- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखें. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ अंक -6

शुभ रंग -बैगनी

कुंभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.दोस्तों का साथ मिलेगा।कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग -नारंगी

मीन- आज आपका धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. बावजूद इसके सोच समझकर निर्णय लें. लेकिन अपनों से तनाव हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - हरा

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).