देश

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, पार्टी के भीतर गुटबाजी का लगाया आरोप

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है. बताना चाहते है कि लोकसभा चुनाव से पहले उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा था. अपने इस फैसले के बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल अंदरूनी राजनीति के लिए कर रही है.

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, पार्टी के भीतर गुटबाजी का लगाया आरोप
उर्मिला मातोंडकर और राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई. अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है. बताना चाहते है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस का दामन थामा था. जिसके बाद उन्हें कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया था. अपने इस फैसले के बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल अंदरूनी राजनीति के लिए कर रही है.

बता दें कि मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) में गुटबाजी के चलते पार्टी को काफी नुकसान झेलना पड़ा था. कांग्रेस में संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) बनाम मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ऐसे गुट बनें हुए. दोनों के राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आ गए थे. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय निरूपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष (Mumbai Congress President) पद से हटाकर मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) को नया अध्यक्ष बनाया था. लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ और कांग्रेस को मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़े-Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने EVM बदलने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत

लोकसभा चुनाव में हार के बाद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद पार्टी ने महाराष्ट्र में काफी बदलाव किया. पार्टी ने बालासाहेब थोरात को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और डॉ. नितिन राउत, बस्वाराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही हाल ही में कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).