साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
इटली की सबसे पुरानी टू-व्हीलर बाइक निर्माता कंपनी में से एक बेनेली ने आखिरकार लियोनसिनो 250 भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. बताना चाहते है कि बेनेली की इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि वे इस बाइक को सिर्फ 6 हजार रुपये में बुक कर सकते है.
पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच दिल्ली से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने पीएमसी बैंक में हुए घोटाले को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) को निशाना बनाते हुए उसे जिम्मेदार ठहराया है.
7 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. वृषभ-आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. साथ ही किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है.
6 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
5 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. मिथुन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी-शिवसेना जुट गयी है. इसी कड़ी में दोनों ही पार्टियों ने शुक्रवार को एक साथ मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में आदित्य ठाकरे रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने भी शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की लिस्ट जारी कर दी है. बताना चाहते है कि कांग्रेस की प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सहित 40 बड़े नेताओं के नाम का समावेश है
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर चर्चा में है. बताना चाहते है कि बिहार में बाढ़ के बाद मची तबाही को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सूबे के नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. गिरिराज ने बाढ़ के बाद आयी दिक्कतों को लेकर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि 'अगर सरदार को ताली मिलती है तो उन्हें गाली भी मिलेगी'.
हरियाणा में इस महीने होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने सूबे के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान कर दिया है. इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कुल 40 लोगों के नाम का समावेश है.
आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए पूर्व वित्त मंत्री की जमानत याचिका को लेकर जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होने वाली है. कोर्ट में दायर याचिका में पी चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत से इंकार करने के फैसले को चुनौती दी है.
4 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. मिथुन-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.
3 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें. जिससे आपको हानि हो सकती है. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें. आज आपको विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, घर में बड़ो के साथ मनमुटाव हो सकता है.
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पूरी तरफ बौखलाया हुआ है. इमरान खान ने परमाणु हमले का राग अलापते हुए आधा समय सिर्फ कश्मीर और भारत को लेकर बोला था. उनके इस बयान पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने उन्हें आड़े हाथ लिया है.
बापू के 150वें जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने 'आईंसटाइन चैलेंज' का जिक्र किया है. बताना चाहते है कि प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख लिखकर महात्मा गांधी को याद किया और 'आईंसटाइन चैलेंज' की जिक्र किया. एक ऐसा चैलेंज जिससे आने वाली पीढ़ी महात्मा गांधी के विचारों को याद रख सके.
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसा है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है. कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी.
2 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. वृषभ-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें.
1 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत?इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा.
आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को राहत मिलती नहीं दिख रही है. ताजा खबर है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
2002 गुजरात दंगों ने पुरे देश को हिला कर रखा दिया था. पीड़ितों के जख्म अब तक नहीं भरे हैं. इसी से जुड़े एक मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है.बताना चाहते कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कहा है कि दो हफ्तों के भीतर पीड़िता को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस सहित विपक्ष के नेता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बयानबाजी कर रहे है और बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़े कर रहे है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर मामले को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.