लाइफस्टाइल

राशिफल 1 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

1 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत?इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे. वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा.

राशिफल 1 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

1 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - पीला

वृषभ- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - पर्पल

मिथुन- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक -4

शुभ रंग - हरा

कर्क- आज के दिन आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - सफेद

सिंह- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.किसी से बिना वजह ना उलझें.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग -आसमानी

कन्या- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक -7

शुभ रंग - बैगनी

तुला- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - हरा

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - नीला

धनु- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - नारंगी

मकर- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करे.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -1

शुभ रंग - पीला

कुंभ- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - सफेद

मीन- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - हरा

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).