सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
आपने कभी चिकन ऑर्डर किया और प्लेट में से चिकन का टुकड़ा चलने लगे, ऐसा कभी आपके साथ हुआ है? आप भी कहेंगे हम भी क्या फालतू के सवाल कर रहे हैं. लेकिन ये फालतू का सवाल नहीं है बल्कि ये बिलकुल सच है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें प्लेट में से चलकर चिकन टुकड़ा टेबल पर और टेबल से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.
एक 55 वर्षीय दिव्यांग भिखारी जिसे देख कर किसी को भी दया आ जाए. उसकी कद काठी और शक्ल को देखकर कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता कि ये शख्स इतना क्रूर और शातिर हो सकता है. गुरूवार को राजधानी लखनऊ में एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ और इस सेक्स रैकेट का सरगना निकला दिव्यांग भिखारी.
अब तक आपने इंसानों की मॉब लिंचिंग के बारे में सुना होगा, लेकिन शेर लिंचिंग न के बारे में नहीं सुना होगा. पीलीभीत टाईगर रिजर्व में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. वहां के कुछ ग्रामीणों ने मिलकर एक शेरनी की बुरी तरह से पिटाई कर डाली है. ज्यादा चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई.
गुजरात के सूरत में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. 23 वर्षीय महिला ने इस मामले पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने अपने बयान में बताया कि जब उसके मां-बाप ने पति को ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए 40,000 नहीं दिए तो उसने मुझे तीन तलाक दे दिया. महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मुझे इंसाफ चाहिए, उस शख्स को सजा मिलनी ही चाहिए.
नाज़िराबाद में एक 16 वर्षीय नाबालिग अपने साथ हुए मोलेस्टेशन का केस लिखवाने पुलिस स्टेशन आई थी. उसने हेड कॉन्स्टेबल को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़-छाड़ की. जब उसके भाई ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका को पत्थर मारने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यह घटना अमरावती शहर के अर्जुन नगर इलाके में हुई है. इस हमले में पीड़ित खून से लतपथ हो गया. पीड़ित का आईसीयू में इलाज जारी है. इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गाडगे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ धारा 324, 326 के तहत शिकायत दर्ज की है.
यात्रियों से खचाखच भरी प्लेन में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को लैपटॉप फेंक कर मारा, यही नहीं उसने गंदी-गंदी गालियां भी दी. दरअसल महिला का बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को ताड़ रहा था बॉयफ्रेंड की इस हरकत को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जो भी हाथ लगा बेचारे बॉयफ्रेंड को फेंककर मार दिया. प्लेन वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़कियों और महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं, उन्हें सुंदर और लम्बे करने के लिए वो महंगे शैंपू और तेल लगाती हैं. लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. एक बहू ने अपनी सास को सपोर्ट करने के लिए अपने बाल दान कर दिए. नमिता वर्मा राजेश एक ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी में कंटेंट लीड हैं, उन्होंने हाल ही में अपना सिर मुंडवाया था.
पुलिस स्टेशन के अंदर डांस कर रही एक महिला सिपाही का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया ऐप TikTok पर वायरल हुआ, जिससे गुजरात पुलिस को भारी शर्मिंदगी हुई. वीडियो में महिला सिपाही सिविल कपड़े पहने हुए लॉकअप के बगल में नाचती हुई दिखाई दे रही है.
आजकल समाज में समलैंगिक शादी को भी मान्यता मिल गई है. मान्यता मिलने के बाद भी परिवार और समाज के लोगों को इस सच को एक्सेप्ट करने में बहुत वक्त लगता है. लेकिन सच तो यही है कि समलैंगिक भी इंसान है, उन्हें भी अपनी जिंदगी जीने का हक है. आजकल के मां-बाप इस बात को समझने लगे हैं और अपने बच्चों की ख़ुशी में ही अपनी खुशी समझते हैं. इसलिए तो आजकल समलैंगिक विवाह भी बहुत धूमधाम से होते हैं.
अब तक प्यार पर रोक सिर्फ इंसानों के लिए थी, लेकिन कुछ लोग हैं जो ये दकियानूसी सोच बेजुबान कुत्तों पर भी लागू करने से बाज नहीं आते. जी हां केरल में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. एक तीन साल के पमेरियन कुत्ते के मालिक ने उसे घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसके पड़ोस के कुत्ते के साथ प्रेम संबंध थे.
बाराबंकी में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे डाला क्योंकि उसे तंबाखू वाला मंजन करने की लत थी. दरसल सात महीने पहले सायरा बानो का निकाह मोहम्मद वैश के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसकी तंबाखू की लत की वजह से उसे पीटता भी था.
बिहार के आरा जिले में एक नाबालिग बच्ची ने सेक्स रैकेट का सनसनी खेज खुलासा किया है. इस खुलासे में कुछ राजनेताओं की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है. नाबालिग बच्ची ने सोमवार 22 जुलाई को कोर्ट में कहा कि, 'मुझे रात में विधायक के पास भेजा जाता था, हालांकि बयान में बच्ची ने किसी का नाम नहीं लिया.
कोलकाता के आयरिस अस्पताल में हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस के साथ सभी लोग हैरान हैं. एक 21 वर्षीय महिला ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के बाद एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शख्स उसका पिता होने का दावा करने लगे. ये मामला सोमवार सुबह 22 जुलाई का है.
खुद को इन्स्टाग्राम मॉडल समझनेवाली युवती ने अपने फॉलोवर्स खोने के डर से अपने बॉयफ्रेंड को ही छोड़ दिया. जी हां इस युवती के इन्स्टाग्राम पर 450,000 फॉलोवर्स हैं. 22 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप इसलिए कर लिया क्योंकि वो चाहता था कि उसकी प्रेमिका अपने साथ उसकी भी तस्वीरें इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करे.
प्यार उम्र के फासलों को नहीं पहचानता, ये किसी के भी साथ हो जाता है. ऐसी एक कहानी है पूर्व मलेशियन किंग सुल्तान मोहम्मद-V (Sultan Muhammad V) और रूसी ब्यूटी क्विन ओक्साना वोवोडिना (Oksana Voevodina) की. दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ उसके बाद दोनों ने शादी की. उनकी शादी पिछले साल जुलाई में हुई. इस शादी से उन्हें एक बच्चा भी है.
झारखंड के एक शख्स को इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इस जुर्म के लिए शख्स को 3 महीने की जेल और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले दीपक कुमार शर्मा को शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट (6 ई 485) से उतारा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.
हापुड़ के चमरी निवासी को कथित रूप से 1 अरब 28 करोड़ 45 लाख 95 हजार 444 रुपये का बिजली बिल मिला है और इसमें सुधार लाने के लिए शख्स ने बिजली विभाग ऑफिस के बहुत चक्कर लगाए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. बल्कि अपनी गलती मानने के बजाय बिजली विभाग ने उस गरीब शख्स के घर की बिजली काट दी और कहा कि जब तक बिल नहीं भर देते तब तक बिजली नहीं देंगे.
बच्चे हो या बड़े सभी को आइसक्रीम बहुत पसंद होता है, खाने के बाद पेट कितना भी क्यों न भर जाए जब आइसक्रीम खाने की बात आती है तो इसे कोई मना नहीं कर पाता. विदेश हो या भारत सभी जगह आइसक्रीम के चाहने वाले हैं. कोई भी पार्टी, शादी बिजनेस मीटिंग आइसक्रीम के बिना अधूरी होती हैं. भारतीय शादियों में खाने के बाद अलग-अलग फ्लेवर्स की आइसक्रीम रखी जाती है.
तेलंगाना में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. 26 वर्षीय सद्दाम नाम के शख्स को उसके दो सालों ने बेरहमी से पीटा उसके बाद सिर काट दिया. ये मामला शनिवार शाम 6 बजे के आसपास का है. जब बाइक मैकेनिक मोहम्मद गउश और 22 साल के एक कार चालक इरफान उनकी बहन रजिया के दो बच्चों की देखभाल नहीं करता था.